CBI ने दी सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, डीजीपी और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ याचिका
नई दिल्ली। CBI ने सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और कोलकाता पुलिस कमिश्नर के खिलाफ अपेक्स कोर्ट के आदेश की अवमानना की याचिका दी है। आपको बता दें कि सारदा चिटफंड घोटाले के सिलसिले में कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से रविवार को पूछताछ करने पहुंची सीबीआई की टीम से टकराव के बाद राजनीतिक पारा अचानक चढ़ गया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र पर उनका तख्ता पलट करने की कोशिश करने का आरोप लगाया और विरोध में कोलकाता के मेट्रो चैनल के नजदीक पर धरने पर बैठ गईं।

कोलकाता पुलिस आयुक्त के आवास के सामने मीडिया को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के निर्देश पर सीबीआई विरोधियों को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि 19 जनवरी की रैली के बाद केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल सरकार का तख्ता पलट करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने सीबीआई की कार्रवाई को भी बदले की कार्रवाई बताया।












Click it and Unblock the Notifications