मुंबई पुलिस ने CBI चीफ को पूछताछ के लिए भेजा समन, विभाग के डेटा लीक का है मामला

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर: मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने सीबीआई निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल को पूछताछ के लिए समन भेजा है। ये समन पुलिस ट्रांसफर-पोस्टिंग पर महाराष्ट्र खुफिया विभाग के डेटा लीक करने के मामले से जुड़ा है। महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक उन्होंने ई-मेल के जरिेए सीबीआई चीफ को नोटिस भेज दिया है। साथ ही उन्हें 14 अक्टूबर को जांच टीम के सामने पेश होने को कहा गया।

Mumbai

दरअसल जिस वक्त रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र SID की चीफ थीं, उस वक्त कथित तौर पर ट्रांसफर पोस्टिंग से जुड़ी एक रिकॉर्डिंग की गई। साथ ही एक रिपोर्ट भी तैयार हुई। बाद में नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने इसे मीडिया के सामने रख दिया। कहा जा रहा है कि सिर्फ रिपोर्ट ही लीक हुई थी, रिकॉर्डिंग पूरी तरह से सुरक्षित थी। उसी मामले की जांच मुंबई पुलिस की साइबर सेल कर रही है। जिसमें समन भेजकर सीबीआई चीफ को 14 अक्टूबर को बुलाया गया है।

परमबीर सिंह को भी नोटिस
वहीं दूसरी ओर मुंबई पुलिस में कई महीनों पहले उठा वसूली का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले की जांच सीबीआई को मिली थी, लेकिन महाराष्ट्र पुलिस की एक अपराध शाखा भी इसमें जुटी हुई है। जिस वजह से शनिवार को मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया। पुलिस की एक टीम उनके आवास पर पहुंची और 12 अक्टूबर को पेश होने का नोटिस चस्पा किया।

विदेश जाने की खबर
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कार्रवाई से बचने के लिए परमबीर विदेश भाग गए हैं, लेकिन इसको लेकर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक इतने बड़े अधिकारी के देश से बाहर जाने संबंधित बहुत से प्रोटोकॉल होते हैं। ऐसे में बिना सरकार और विभाग को बताए, परमबीर कैसे विदेश जा सकते हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+