CBI का Cyber अपराधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, अब तक 26 गिरफ्तार, डेढ़ करोड़ रुपये और डेढ़ किलो सोना जब्त

Central Bureau of Investigation (CBI) ने राज्य पुलिस, इंटरपोल और अन्य देशों की एजेंसियों के सहयोग से अब तक 26 साइबर अपराधियों को पकड़ा है। देश में सक्रिय साइबर अपराध नेटवर्क को खत्म करने के लिए सीबीआई का यह बड़ा कदम है।

Central Bureau of Investigation (CBI) ने राज्य पुलिस, इंटरपोल और अन्य देशों की एजेंसियों के सहयोग से अब तक 26 साइबर अपराधियों को पकड़ा है। देश में सक्रिय साइबर अपराध नेटवर्क को खत्म करने के लिए सीबीआई का यह बड़ा कदम है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक पुलिस ने 16 लोगों को, दिल्ली में 7 को, पंजाब पुलिस ने 2 और अंडमान और निकोबार पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है।

केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई

जांच एजेंसी सीबीआई ने अपने बयान में कहा कि ऑपरेशन का उद्देश्य देश में सक्रिय इन अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोहों के बुनियादी ढांचे को ध्वस्त करना है। अंतरराष्ट्रीय संगठित साइबर अपराध के खिलाफ भारत की लड़ाई ने मील का पत्थर हासिल किया है। जांच एजेंसी ने मंगलवार को देशभर में 105 जगहों पर वित्तीय अपराधों में शामिल साइबर अपराधियों के खिलाफ तलाशी ली। सीबीआई ने इस संबंध में 11 मामले दर्ज किए थे। एजेंसी ने 87 जगहों पर और राज्य पुलिस ने 28 जगहों पर छापेमारी की।

दो कॉल सेंटर का भंडाफोड़

एक अधिकारी ने कहा कि राजस्थान के एक स्थान से 1.5 करोड़ रुपये और 1.5 किलोग्राम सोना सहित कुल 3 करोड़ जब्त किए गए हैं। छापेमारी के दौरान सीबीआई ने पुणे और अहमदाबाद में दो कॉल सेंटरों का भी भंडाफोड़ किया है। अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाकर साइबर धोखाधड़ी में शामिल थे।

यह भी पढ़ें- NSE फोन टैपिंग: सीबीआई ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे को किया गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+