दोपहर में CBI की चार्जशीट, शाम को हॉस्पिटल, दोनों किडनी फेल —सत्यपाल मलिक के दिनभर की पूरी कहानी

Satyapal Malik: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के खिलाफ भ्रष्‍टाचार से जुड़े मामले में चार्जशीट दाखिल की गई है। ये चार्जशीट केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने किश्तवाड़ जिले के एक हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्‍ट के लिए टेंडर प्रोसेस से जुड़े भ्रष्टाचार मामले से संबंधित है।

गुरुवार (22 मई) को दोपहर में मलिक के खिलाफ भ्रष्‍टाचार मामले में चार्जशीट दाखिल हुई और फिर शाम को सत्‍यपाल मलिक के अस्पताल में भर्ती होने और दोनों किडनी फेल होने की खबर सामने आई। जी हां, शाम 5 बजकर 52 मिनट पर, सत्‍यपाल मलिक ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर जानकारी दी कि उनकी हालत गंभीर है, 11 मई से राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं, पिछले तीन दिनों से किडनी डायलिसिस की जा रही है। उन्होंने साथ में एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वो अस्‍पताल के बेड पर नजर आ रहे हैं।

Satyapal Malik

सत्यपाल मलिक ने एक्स पर कहा- तीन दिनों से किडनी डायलिसिस की जा रही है

सत्यपाल मलिक ने कहा, ''नमस्कार साथियों। मेरे बहुत से शुभचिंतकों के फोन आ रहे हैं, जिन्हें उठाने में मैं असमर्थ हूं। अभी मेरी हालत बहुत खराब है। मैं किसी से भी बात करने की हालत में नहीं हूं। 11 मई से राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हूं। संक्रमण की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। अब स्थिति बहुत गंभीर है और पिछले तीन दिनों से किडनी डायलिसिस की जा रही है।'' सत्यपाल मलिक इसके साथ ही संपर्क करने के लिए ks Rana का नंबर ‪+91 93105 33211‬ भी शेयर किया है।

क्‍या हैं पूरा मामला

यह घटनाक्रम अप्रैल 2022 में सीबीआई द्वारा शुरू की गई जांच का हिस्सा है। सीबीआई ने जो ये चार्जशीट दाखिल की है वो किरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्‍ट से जुड़े भ्रष्‍टाचार मामले से है। जिसमें एक निजी फर्म को कीरू हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट (एचईपी) के लिए लगभग 2,200 करोड़ के सिविल ठेके दिए गए थे। उस दौरान सत्‍यपाल मलिक जम्‍मू-कश्‍मीर के गवर्नर थे। 2022 में इस मामले की जांच शुरू की थी।

सत्‍यपाल मलिक ने खुद ही खोला था ये राज़

मजेदार बात ये है कि सत्‍यपाल मलिक ने अपने एक इंटरव्‍यू में खुद ही ये आरोप लगाया था कि इस प्रोजेक्‍ट में भ्रष्‍टाचार हुआ था। वो उन्‍होंने एक कार्यक्रम में कहा था, " जब मैं राज्‍यपाल था तो मुझे प्रोजेक्‍ट की मंजूरी के लिए रिश्वत ऑफर की गई थी। उन्‍होंने ये भी कहा था कि मेरे सचिव ने बताया है कि अगर मैं मंजूरी दे देता हूं तो प्रत्‍येक फाइल पर 150 करोड़ रुपये मिल सकते हैं।"

सत्‍यपाल का ये ही बयान उन पर अब भारी पड़ गया है क्‍योंकि मलिक के बयान के बाद ही 20 अप्रैल 2022 को केस दर्ज किया। सीबीआई ने 14 स्थानों पर तलाशी ली जिसमें रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी और चेनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों सहित कई संस्थाएं शामिल थीं।

सत्‍यपाल मलिक के 6 अन्‍य आरोपी कौन?

सत्‍यपाल मलिक के साथ 2 निजी सचिव और 4 अन्‍य लोगों को इस मामले में आरोपी बनाया गया है। मलिक के साथ शामिल अन्य आरोपितयों में चेनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एमएस बाबू और विभिन्न बोर्ड निदेशक और निजी सचिव शामिल हैं। भारत ने पाकिस्‍तान को याद दिलाई वा‍ंछित आतंकियों की लिस्‍ट, पूछा- उन्हें कब सौंपा जाएगा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+