लालू यादव और उनकी बेटी के खिलाफ सीबाई की कार्रवाई पर RJD ने कसा तंज, कहा- तोते हैं! तोतों का क्या!

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू यादव की मुश्किलें फिर से बढ़ गई हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया है।

नई दिल्ली, 20 मई: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू यादव की मुश्किलें फिर से बढ़ गई हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया है। इस मामले में लालू यादव अकेले नहीं फंसे हैं बल्कि उनकी बेटी मीसा भारती का भी नाम शामिल है। इस केस के तहत शुक्रवार (20 मई) सुबह लालू यादव, मीसा भारती और राबड़ी देवी से जुड़े 17 जगहों पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है।

Recommended Video

    Lalu Prasad Yadav | CBI Raids | Land For Railway Job Scam | Misa Bharti | वनइंडिया हिंदी
    lalu yadav

    सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी के खिलाफ कथित रेलवे नौकरी घोटाले के लिए भूमि से संबंधित एक शिकायत में एक नया मामला दर्ज किया है। इसको लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने जांच एजेंसी पर तंज कसा है। आरजेडी ने ट्वीट कर कहा कि तोता है, 'तोते हैं, तोतों का क्या'।

    घोटाला तब हुआ, जब लालू रेल मंत्री थे

    बताया जा रहा है कि कथित घोटाला तब हुआ, जब यादव रेल मंत्री थे। अप्रैल में झारखंड उच्च न्यायालय ने डोरंडा ट्रेजरी से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद को जमानत दे दी। मामला चारा घोटाले से जुड़ा है।

    दावा: बदले में जमीन लेकर नौकरी देने का लालू पर लगा आरोप!

    सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद ही सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज की। सूत्रों ने संकेत दिया कि यह मामला उस समय का है जब मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार सत्ता में थी। सूत्रों ने कहा कि लालू यादव ने कथित तौर पर उम्मीदवारों को रेलवे में नौकरी देने के लिए बदले में उनसे जमीन ली थी। नौकरी के बदले जमीन, ये घोटाला तब हुआ, जब लालू यादव कथित तौर पर रेल मंत्री थे।

    यह भी पढ़ें- RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव से जुड़े 17 ठिकानों पर CBI के छापे, जानिए क्या है मामला?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+