14 बैंकों से 4,061 करोड़ के फ्रॉड में हीरा कारोबारी सुजय और उदय देसाई पर सीबीआई ने दर्ज किया केस

14 बैंकों से 4,061 करोड़ के फ्रॉड में हीरा कारोबारी सुजय और उदय देसाई के खिलाफ केस

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने फ्रॉस्ट इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, कंपनी के निदेशकों सुजय देसाई और उदय देसाई और 11 अन्य के खिलाफ 4,061 करोड़ के फ्रॉड का केस दर्ज किया है। हीरा कारोबारी देसाई भाईयों और अन्य पर 14 बैंकों से करीब 4,061 करोड़ की हेराफेरी का आरोप है। 13 के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया है ताकि ये देश ना छोड़ सकें। बैंक ऑफ इंडिया के कानपुर ऑफिस की शिकायत पर सीबीआई ने देसाई बंधुओं के खिलाफ ये क्रिमिनल केस दर्ज किया है।

Recommended Video

    Bank Fraud case का पर्दाफाश, CBI ने Frost International पर दर्ज किया केस | Oneindia Hindi
    14 बैंकों से 4,061 करोड़ के फ्रॉड में हीरा कारोबारी सुजय और उदय देसाई के खिलाफ केस

    कानपुर के हीरा कारोबारी उदय देसाई के कई ठिकानों पर सीबीआई ने मंगलवार को छापे भी मारे हैं। कानपुर में कारोबारी के बिरहाना रोड स्थित कार्यालय में कंप्यूटर और लैपटॉप को सीबीआई की टीम ने खंगाला और वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की है। इससे पहले मुंबई और कई दूसरी जगहों पर भी देसाई बंधुओं के कई ठिकानों पर सीबीआई की टीम छापेमारी कर चुकी है।

    सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक, हीरा कारोबारी ने 14 बैंकों से 4 हजार करोड़ से ज्यादा का जो लोन लिया है, उस लोन की वसूली हो रही है। वहीं वसूली को लेकर उनकी मुम्बई के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई थी। कानपुर में कई संपत्तियों को पहले ही सीज किया जा चुका है। अभी भी कार्रवाई जारी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+