सारदा घोटाला की जांंच में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ सीबीआई ने शुरु की जांच
नई दिल्ली। सारदा चिट फंड घोटाले में सीबीआई ने आर-पार की लड़ाई शुरु कर दी है। सीबीआई ने इस घोटालें की जांच को रोकने या इसे प्रभावित करने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने का मन बना लिया है। इस घोटाले की जांच को प्रभावित करने वाले सीबीआई अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई ने आंतरिक जांच शुरु कर दी है।

बीती शाम गृह सचिव अनिल गोस्वामी के इस जांच में हस्तक्षेप के बाद गृह मंत्रालय ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए उन्हें तत्काल रूप से उनके पद से हटा दिया। गोस्वामी पर आरोप था कि उन्होंने सीबीआई के अधिकारियों को फोन करके पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह की गिरफ्तारी को रुकवाने का प्रयास किया था।
एक वरिष्ठ सीबीआई अधिकारी ने वन इंडिया को बताया कि सीबीआई अधिकारियों के खिलाफ आंतरिक जांच जरूरी है। जिससे कि इस संस्था को और मजबूत बनाया जा सके। अधिकारी ने बताया कि सारदा घोटाले में और गिरफ्तारियां संभव हैं और इस काम में जो भी बाधा डालेगा उसे उसके पद से हटा दिया जाएगा।
वहीं सीबीआई अधिकारी ने बताया कि हम उन सीबीआई अधिकारियों पर भी करीबी नजर बनायें हुए हैं जो सीबीआई की अंदरूनी जानकारी को दूसरों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कई अहम सबूत हमारे पास हैं। उन्होंने कहा कि हम आरोपियों को किसी भी प्रकार इस बात की भनक नहीं लगने देना चाहते हैं कि सीबीआई उन तक पहुंच सकती है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications