कर्नाटक: CBI ने कांग्रेस नेता विनय कुलकर्णी को किया गिरफ्तार, हत्या के मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्ली। कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता योगेश गौड़ा की हत्या मामले में सीबीआई ने गुरुवार को कांग्रेस नेता और सिद्धारमैया कैबिनेट में मंत्री रहे विनय कुलकर्णी को गिरफ्तार किया है। बात दें कि साल 2016 में धारवाड़ के सप्तपुर में बीजेपी नेता योगेश गौड़ा की पांच लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। इस मामले में जांच की आंच अब कांग्रेस खेमें तक पहुंच गई है। गुरुवार को हत्या की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनय कुलकर्णी को गिरफ्तार कर लिया है।

CBI arrests Vinay Kulkarni, Congress leader and former Karnataka minister in

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक के धारवाड़ जिले के बाराकोटरी में विनय कुलकर्णी को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई अधिकारी राकेश रंजन की अगुवाई में छह सदस्यीय जांच टीम ने गुरुवार के कांग्रेस नेता के घर धावा बोला। पूछताछ के लिए विनय कुलकर्णी को धारवाड़ उपनगरीय पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 15 जून 2016 में बीजेपी नेता योगेश गौड़ा पूर्व मंत्री विनय कुलकर्णी के मुखर आलोचक रहे थे।

arrests

यह भी पढ़ें: कर्नाटक राज्योत्सव समारोह में शामिल हुए CM येदियुरप्पा, पीएम मोदी ने राज्य दिवस पर बधाई देते हुए कही ये बात

एक सुबह जब योगेश जिम कर रहे थे तो वहां पांच बदमाशों ने उनपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह पूरी घटना जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सभी पांच बदमाशों की पहचान कांग्रेस नेता कुलकर्णी के करीबियों के रूप में हुई है। बता दें के उस समय सिद्धारमैया सरकार में विनय कुलकर्णी मंत्री थे। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता की हत्या कथित संपत्ति विवाद को लेकर की गई थी। पिछले साल सत्ता में आने के बाद बीजेपी ने योगेश गौड़ा हत्याकांड की जांच सीबीआई के हाथ में सौंप दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+