सुशांत के परिवार के वकील का आरोप, बोले- 'कुछ बड़ा छुपाने में लगी थी मुंबई पुलिस'

पटना। सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल की जांच कर रहे नेशनल क्राइम ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले इन दोनों के घर एनसीबी की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब दो-ती घंटे चले इस सर्च के दौरान एनसीबी ने शौविक और सैमुअल के इलैक्ट्रोनिक डिवाइस को कब्जे में लिया। वहीं, सीबीआई सुशांत सिंह की मौत की वजह और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इस केस में हुए धन शोधन मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है।

vikas singh

इस बीच सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा, 'एनसीबी द्वारा गिरफ्तारी किए जाने से परिवार का डर साबित होता है कि मुंबई पुलिस कुछ छिपाना चाहती थी। स्पष्ट रूप से इस मामले में कई एंगल हैं। सुशांत के परिवार को उम्मीद है कि और अधिक एंगल सामने आएंगे।' उधर सीबीआई की टीम सुशांत के बांद्रा स्थित घर पहुंची है। एक बार फिर से सीबीआई की टीम सुशांत के घर क्राइम सीन री-क्रिएट करेगी।

कोर्ट में पेशी से पहले शोविक और सैमुअल का हुआ कोरोना टेस्‍ट

एनसीबी के उपनिदेशक (संचालन) केपीएस मल्होत्रा ने कहा, 'रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, जैद विलात्रा और कैजन इब्राहिम को मुंबई के सायन अस्पताल में कोविड-19 परीक्षण के लिए लाया गया है।' हालांकि एनसीबी अभी शोविक-सैमुएल का ड्रग टेस्ट नहीं कराएगा। वहीं एनसीबी के उप निदेशक केपीएस मल्होत्रा ने कहा, 'आज एनसीबी दीपेश सावंत के बयान दर्ज करेगी। उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है क्योंकि वे गवाह की भूमिका निभा रहे हैं।'

Recommended Video

    Sushant Singh Case: Rhea के भाई Showik की गिरफ्तारी पर Sushant की बहन ने जतायी खुशी । वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि, रिया चक्रवर्ती के घर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे छापे की कार्रवाई शुरू हुई थी जो चार घंटे तक चली। रिया-शोविक और मिरांडा के घरों की तलाशी के बाद शोविक का लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किया गया था। रिया के घर से NCB ने कुछ डिजिटल उपकरणों को भी सीज किया। एनसीबी की टीम ने सुशांत के पूर्व स्टाफ दीपेश सावंत को भी दफ्तर ले जाकर देर रात तक पूछताछ की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+