'जाति जनगणना है भारत का X-ray, पीएम नहीं चाह रहे सार्वजनिक हो डेटा' राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना (Caste Census) को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार ये नहीं चाहती की जातीय जनगणना का डेटा हमारे सामने आए। उन्होंने दावा किया कि जाति जनगणना है भारत का एक्स-रे है।

चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी ने सोमवार को भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने जाति जनगणना की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि पीएम पीएम मोदी नहीं चाहते कि जाति जनगणना के आंकड़ों को सार्वजनिक किया जाय। राहुल गांधी ने दावा किया कि जातिगत जनगणना के आंकड़े भारत का एक्स रे हैं। उन्होंने आगे यह देश की जनसांख्यिकीय संरचना को समझने में मदद करेगा और एक समावेशी विकास रणनीति का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Rahul Gandhi over Caste census

बिलासपुर में सीएम भूपेश बघेल सरकार के 'आवास न्याय सम्मेलन'को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने अडानी और अंबानी को सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को देने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि "हम खुले में रिमोट कंट्रोल का बटन दबाते हैं। लेकिन भाजपा ने इस पर गुप्त रूप से दबाव डाला और अडानीजी को मुंबई हवाई अड्डा मिल गया। सार्वजनिक क्षेत्र निजी हो गए हैं। और जब मैंने लोकसभा में अडानी पर पीएम मोदी से सवाल किया तो जवाब में मेरी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई।"

Recommended Video

      जाति जनगणना है भारत का X-ray,पीएम नहीं चाह रहे सार्वजनिक हो डेटा' राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

      कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार को सीएण भूपेश बघेल सरकार द्वारा आयोजित 'आवास न्याय सम्मेलन' में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने भीड़ पर रिमोट कंट्रोल लहराया और कहा कि जब कांग्रेस ने दबाव डाला तो गरीबों और जरूरतमंदों को फायदा हुआ। जबकि अडानी को बंदरगाह, हवाई अड्डे और रेलवे अनुबंध मिलते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी की सत्ता में ऐसा ही होता है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+