Jet ने अप्रैल अंत तक इन 13 अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानें स्थगित कीं, जानिए वजह

नई दिल्‍ली। संकट से जूझ रही निजी क्षेत्र की एयरलाइन जेट एयरवेज ने अप्रैल के अंत तक 13 और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानें स्थगित करने की घोषणा की है। इसके अलावा सात अन्य अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर फेरों की संख्या घटाई गई है। इनमें ज्यादातर दिल्ली और मुंबई से अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों को जाने वाली उड़ानें हैं। जिन मार्गों पर उड़ानें अस्थायी तौर पर स्थगित की गई हैं उनमें पुणे- सिंगापुर (सप्ताह में सात) और पुणे-अबू धाबी (सप्ताह में सात) भी शामिल हैं। जेट पहले ही मुंबई-मैनचेस्टर मार्ग पर उड़ानें स्थगित करने की घोषणा कर चुकी है।

Jet ने अप्रैल अंत तक इन 13 अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानें स्थगित कीं, जानिए वजह

आर्थिक संकट से जूझ रहे नरेश गोयल के स्‍वामित्‍व वाली जेट एयरवेज़ एक समय प्रतिदिन 600 फ्लाइट का संचालन करती थी। लेकिन अब सिर्फ एक चौथाई उड़ाने ही भरी जा रही हैं। वहीं 119 विमानों के फ्लीट की सिर्फ एक तिहाई विमानों का ही संचालन संभव हो पा रहा है। अब तक जेट एयरवेज जिन फ्लाइट को बंद कर चुका है उसमें दिल्‍ली से अबूधाबी ( हफ्ते में 9 बार), दम्‍माम (हफ्ते में 14), ढाका (11), हांगकांग और रियाद की फ्लाइट 30 अप्रैल तक रोक दी हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले विमान रखरखाव इंजीनियरों के संघ ने विमानन क्षेत्र के नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को सूचना दी थी कि उन्हें तीन माह से पगार नहीं मिली है और उड़ानों की सुरक्षा जोखिम में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+