भाजपा नेता की शिकायत के बाद एनसीपी की महिला प्रदेश अध्यक्ष विद्या चव्हाण के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज
एनसीपी की महिला प्रदेश अध्यक्ष विद्या चव्हाण के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज
मुंबई, 29 अगस्त: राष्ट्रीय कम्युनिस्ट पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष विद्या चव्हाण के खिलाफ मुंबई के सांताक्रूज पीएस में मामला दर्ज करवाया गया है। मुंबई पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एनसीपी की प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ आईपीसी की धारा 500,505 (2),135 और 37 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। भाजपा नेता मोहित कंबोज ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।
एकनाथ शिंदे के महाराष्ट्र में सत्ता संभलाने के बाद सियासत में खींचातानी जारी है। शिवसेना को लेकर शिंदे और उद्धव ठाकरे के गुटों के बीच जुबानी जंग हो रही है। एनसीपी नेता विद्या चव्हाण के एक बयान दिया कि जिससे बवाल और बढ़ गया।
जानें विद्या चव्हाण ने क्या बयान दिया
विद्या चव्हाण ने कहा
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि अगर गुजराती और राजस्थानी मुंबई छोड़ देंगे तो कुछ नहीं बचेगा हम उनसे हाथ जोड़कर निवेदन करते हैं कि मोहित मोहित कंबोज, किरीट सोमैया जैसे लोगों को मुंबई से बाहर भगा दें। ये लोग महाराष्ट्र का अपमान करते हैं, उनका यहां कोई काम नहीं है। वो जाएंगे तो हमारे मुंबई की गंदगी साफ हो जाएगी।