जेल जाएंगे CJP फाउंडर अभिजीत दीपके? मुस्लिम महिला ने दर्ज कराई FIR! क्या है पूरा मामला
FIR on Abhijeet Dipke: महाराष्ट्र के लातूर जिले में कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) के संयोजक अभिजीत दिपके के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उन पर आरोप है कि वह अपने साथियों के साथ एक सरकारी स्कूल में बिना अनुमति दाखिल हुए, छात्रों से बातचीत की और स्कूल की पढ़ाई व सरकारी काम में बाधा डाली।
एक शिक्षिका की शिकायत के बाद औसा पुलिस स्टेशन में यह FIR दर्ज की गई है। दिपके इन दिनों 'स्कूल ठीक करो' अभियान चला रहे हैं। इसी अभियान के तहत वह लातूर के सरकारी स्कूलों का दौरा कर वहां की समस्याओं को सोशल मीडिया के जरिए सामने ला रहे हैं। हालांकि, जावली के एक स्कूल में उनका दौरा अब विवाद में बदल गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्कूल में बिना अनुमति पहुंचने का आरोप
यह मामला औसा के पास जावली स्थित जिला परिषद उर्दू स्कूल का है। स्कूल की 53 वर्षीय शिक्षिका सैयद शमशादबानो खैरात अली ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक, अभिजीत दिपके और उनके कुछ सहयोगी बिना अनुमति स्कूल परिसर में पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने छात्रों के बीच बैठकर उनसे कई सवाल किए। शिक्षिका का कहना है कि इस वजह से स्कूल में पढ़ाई और सरकारी काम प्रभावित हुआ।
ये भी पढ़ें: पकड़ा गया अभिजीत दीपके का झूठ! CJP ले रही सरकारी काम का झूठा क्रेडिट? कैसे खुली पोल?
वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला
शिकायत में यह भी कहा गया है कि स्कूल में हुई पूरी गतिविधि की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दिपके ने वीडियो के जरिए स्कूल की व्यवस्था पर सवाल उठाए और दावा किया कि उनके दौरे के समय दूसरे स्कूल के छात्रों को लाकर कक्षाओं में बैठाया गया था। इससे स्कूल को बदनाम करने का आरोप लगाया गया है।
शिक्षकों को धमकाने का आरोप
मामले में दिपके पर शिक्षकों को निलंबित करवाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। हालांकि, FIR में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है और अभी इन्हें आरोप के तौर पर ही देखा जा रहा है।
'स्कूल ठीक करो' अभियान से जुड़ा मामला
अभिजीत दिपके की टीम इन दिनों महाराष्ट्र के सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर 'स्कूल ठीक करो' अभियान चला रही है। अभियान के तहत टीम अलग-अलग स्कूलों में जाकर वहां की समस्याओं को सामने लाने का काम कर रही है। लातूर का यह मामला भी इसी अभियान के दौरान सामने आया। जावली स्थित स्कूल में हुए घटनाक्रम के बाद अब अभियान और पुलिस कार्रवाई दोनों चर्चा में हैं।
इन धाराओं में दर्ज हुई FIR
औसा पुलिस ने अभिजीत दिपके और अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 132, 329(3), 351(2) और 356(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है। घटना के दौरान क्या हुआ, स्कूल में कौन-कौन मौजूद था और शिकायत में लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति क्या है, इसकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर पहुंचीं कमिश्नर ऑफिस, किस बात पर हुआ बवाल,क्या है पूरा मामला?


Click it and Unblock the Notifications
