राहुल गांधी के खिलाफ बयान देने पर नवनीत राणा पर हैदराबाद में FIR, BJP लीडर ने ऐसा कह दिया?
राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी के मामले में अमरावती से लोकसभा सांसद और बीजेपी उम्मीदवार नवनीत राणा के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने जानकारी दी कि भाजपा नेता के खिलाफ चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन करने की शिकायत मिली है। शिकायत बुधवार को दर्ज की गई थी।
पुलिस ने बताया कि चुनाव ड्यूटी पर तैनात चुनाव आयोग के एफएसटी कृष्ण मोहन ने नवनीत राणा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया है। आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पिछले दिनों एक चुनावी रैली में नवनीत राणा ने टिप्पणी की थी कि अगर राहुल गांधी को वोट दिया तो वो वोट पाकिस्तान को जाएगा। हैदराबाद पुलिस ने बताया कि हमें एफएसटी फ्लाइंग स्क्वाड, ईसी से नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिली थी। शिकायत 9 मई को दी गई थी। चुनाव ड्यूटी पर तैनात चुनाव आयोग के एफएसटी कृष्ण मोहन ने नवनीत राणा के बयान को गंभीरता से लिया।
बता दें कि बीजेपी की उम्मीदवार माधवी लता के समर्थन में जनसभा करने नवनीत राणा हैदराबाद पहुंची थीं। इस दौरान एक जनसभा में उन्होंने एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई पर जमकर निशाना साधा था। नवनीत राणा ने एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी के 2013 के एक बयान पर भी प्रतिक्रिया दी थी।
उन्होंने बिना किसी का नाम लिए बिना कहा था कि छोटा भाई बोल रहा है कि 15 मिनट के लिए पुलिस को हटा फिर हम दिखाएंगे कि हम क्या करते हैं। तो मैं उनको बता देना चाहती हूं कि छोटे भाईसाहब आपको तो केवल 15 मिनट का ही टाइम लगेगा, लेकिन हमें सिर्फ 15 सेंकड ही लगेंगे। 15 सेकंड के लिए अगर पुलिस को हटाया तो छोटे-बड़े को यह पता भी नहीं चल पाएगा कि वे कहां से आए और चले गए।
नवनीत राणा के बयान पर AIMIM चीफ असुदद्दीन ओवैसी पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें 1 घंटा दे दीजिए। राणा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मैं मोदी से कहता हूं कि उन्हें 15 सेकेंड का समय दीजिए। आप क्या करेंगे? 15 सेकंड की बजाय एक घंटा ले लीजिए। हम भी देखना चाह रहे हैं कि क्या आपके अंदर कोई इंसानियत बची है।












Click it and Unblock the Notifications