लखनऊ में सपना चौधरी के खिलाफ केस दर्ज, कन्सर्ट में नहीं पहुंचने पर गुस्साए लोगों ने जमकर किया हंगामा

लखनऊ। मदमस्त अदाओं और मखमली आवाज की मल्लिका सपना चौधरी के खिलाफ लखनऊ के एक कार्यक्रम में नहीं पहुंचने की वजह से मुकदमा दर्ज हुआ है, लोगों ने सपना चौधरी और कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ लखनऊ के आशियाना थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

 लखनऊ में सपना चौधरी के खिलाफ केस दर्ज

लखनऊ में सपना चौधरी के खिलाफ केस दर्ज

आपको बता दें कि शनिवार की शाम राजधानी लखनऊ के आशियाना स्थित 'स्मृति उपवन' में सपना का लाइव कन्सर्ट होना था लेकिन आयोजकों और उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद सपना ने 'डांडिया नाइट्स विद सपना चौधरी' कार्यक्रम में आने से इनकार कर दिया।

लोगों ने किया हंगामा

लोगों ने किया हंगामा

जिसके बाद महंगे दामों में टिकट खरीद कर प्रोग्राम देखने पहुंचे लोगों को इस बात से काफी धक्का लगा और उन्होंने वहां पर हंगामा खड़ा कर दिया। खबर है कि सपना का कार्यक्रम देखने के लिए लोगों ने ढाई-ढाई हजार रुपये के टिकट खरीदे थे।

कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई

कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई

इसके बावजूद सपना कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंची जिसके बाद लोगों का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आयोजकों के खिलाफ जमकर बवाल किया, जिसकी वजह से कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई, जिसमें तीन-चार लोग घायल भी हो गए।

आयोजक मौके से भाग निकले

आयोजक मौके से भाग निकले

कहा जा रहा है कि लोगों ने मंच पर मौजूद आयोजकों पर पत्थरबाजी भी की थी, लोगों का गुस्सा देखकर आयोजक मौके से भाग निकले, लोगों की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी व जालसाजी के आरोप में ग्लैमरस इंडिया एंटरटेनमेंट ( आयोजककर्ता) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि सपना चौधरी के नाम पर 5000 दर्शक प्रोग्राम देखने पहुंचे थे, इनमें से कुछ लोग ऐसे थे जिन्होंने दूने दाम पर सपना के लिए टिकट खरीदे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+