'100 गरीब परिवारों के लिए बनाए घर', पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति 'जिमी कार्टर' को कभी ना भूल पायेगा 'लोनावला'

Jimmy Carter: मुंबई से लगभग 80 किलोमीटर दूर लोनावला के पास स्थित 'पटान ' गांव के लिए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर एक आशीर्वाद की तरह थे, क्योंकि उन्होंने 2006 में 100 गरीब परिवारों के लिए घर को बनाने में मदद की थी।पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी रोसलिन ने लोनावला के पास पटान गांव में इन परिवारों के साथ और करीब 2,000 अंतर्राष्ट्रीय और स्थानीय स्वयंसेवकों के साथ घरों का निर्माण किया था।

इसमें हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट और बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम भी शामिल थे। इन घरों का निर्माण एनजीओ हैबिटेट फॉर ह्यूमैनिटी के तहत किया गया था।कार्टर ने अपनी बढ़ईगीरी की क्षमताओं का योगदान दिया और संगठन की प्रोफाइल को बढ़ाने के लिए पैसे जुटाए। 1984 से, कार्टर हर साल एक हफ्ता अपने समय का और अपनी निर्माण कौशल का दान करते थे।

Jimmy Carter

मां ने भी किया था मुंबई में सेवाभाव से कार्य

राष्ट्रपति पद से 1980 में विदाई लेने के बाद, कार्टर ने एक साक्षात्कार में कहा था कि उनकी मां लिलियन ने 67 साल की उम्र में पीस कॉर्प्स में शामिल होकर मुंबई के पास एक कुष्ठ रोग कॉलोनी में काम किया था। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति याद करते हुए कहा, "वह बॉम्बे के पास एक छोटे से गांव विक्रोली में थी।"

कारपेंटर कार्टर ने किया इमारतों के निर्माण का कार्य

कार्टर का हैबिटेट से जुड़ाव 1984 में हुआ था जब उन्होंने न्यूयॉर्क में एक इमारत को फिर से बनाने के लिए एक हफ्ते का समय और अपनी बढ़ईगीरी की कला दान की थी। यह एनजीओ, जो स्वयंसेवकों के साथ मिलकर घरों का निर्माण करने में मदद करता है, जॉर्जिया के अमेरिकस में स्थापित किया गया था, जो कार्टर के गृह नगर प्लेन्स के पास है।

हैबिटेट घर मुफ्त में नहीं होते हैं। यह लाभार्थियों को उनके कम ब्याज दर वाले ऋण चुकाने की क्षमता और प्रोजेक्ट में उनके योगदान (स्वेट इक्विटी) के आधार पर चुनता है। जॉर्जिया के मूँगफली के किसान कार्टर, जिन्हें उनके राष्ट्रपति पद के बाद नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, रविवार को लंबी बीमारी के बाद 100 साल की आयु में निधन हो गए। वह अमेरिका के इतिहास में सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले पूर्व राष्ट्रपति थे।

जिमी कार्टर का था भारत से खास नाता
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर भारत आने वाले तीसरे अमेरिकी राष्ट्रपति थे। जिमी कार्टर का भारत से खास नाता रहा है और जब वे भारत दौरे पर आए थे तो हरियाणा के एक गांव भी गए थे। जिमी कार्टर के सम्मान में उस गांव का नाम बदलकर उनके नाम पर रख दिया गया था।

जिमी कार्टर का रविवार देर रात 100 साल की उम्र में निधन हो गया। जिमी कार्टर अमेरिकी इतिहास के सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले राष्ट्रपति थे। राष्ट्रपति जो बाइडन ने जिमी कार्टर के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि आज अमेरिका और दुनिया ने एक असाधारण नेता, राजनेता और मानवतावादी खो दिया है।

यह भी पढ़ें US Election SPL: मुंगफली की खेती करने वाला वो किसान, जो बन गया अमेरिका का राष्ट्रपति, जिमी कार्टर की कहानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+