Car-O-Bar: कार में साथ दारू पीते पकड़ी गई BJP की नेता और TMC के वरिष्ठ पदाधिकारी, लोगों ने घेर लिया
Car-O-Bar: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में अपलचंद जंगल के पास देर रात एक कार खड़ी थी। कार की लाइट जल रही थी और कभी-कभी उसमें कुछ हलचल होती दिखाई दे रही थीं। ग्रामीणों को लगा कि शायद कार में कुछ तो गड़बड़ चल रहा है और जैसे ही वे कार के पास गए, तो उन्हें मामला कुछ और ही लगा। आधी रात को दो अलग-अलग धुर विरोधी राजनीतिक पार्टियों के नेता कार-ओ-बार (कार में शराब पीना) कर रहे थे।
ग्रामीणों रास नहीं आया दो पार्टियों का मिलन
कार जंगल में खड़ी थी, जिससे ग्रामीणों को शक हुआ कि अंदर कुछ चल रहा है। पास जाने पर उन्होंने देखा कि एक अधेड़ उम्र की महिला अपने पुरुष दोस्त के साथ शराब पी रही है। जैसे ही यह खबर बाहर आई अपलचंद इलाके में हंगामा मच गया। ग्रामीणों ने सोचा कि लोगों को देखकर ये लोग चले जाएंगे, लेकिन वे नहीं गए। इसके बाद भीड़ ने उनसे कार से बाहर निकलने को कहा, लेकिन वे तैयार नहीं हुए।

कार में राजनीतिक सौहार्द मजबूत कर रहे थे दोनों
पास जाने पर पता चला कि जो महिला बैठी है, वह इलाके की चर्चित महिला नेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जलपाईगुड़ी से जिला अध्यक्ष दीपा बनिक हैं। और उनके साथ जो नेता पकड़ा गया, वह भाजपा की धुर विरोधी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की पंचायत समीति का अध्यक्ष पंचानन रॉय है।
कैमरा देख छुपाया दारू का गिलास
कार में टीएमसी पंचायत समिति के अध्यक्ष पंचानन रॉय और जलपाईगुड़ी जिला अध्यक्ष दीपा बनिक थे, साथ में उनका ड्राइवर भी था। ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और हंगामा करने लगे। वहां मौजूद लोगों ने पूरे मामले का वीडियो बना लिया। फुटेज में महिला नेता पीछे वाली सीट पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। स्थानीय लोगों के हंगामे के बाद, उसने शराब से भरा प्लास्टिक का गिलास सीट पर आगे खिसका दिया, लेकिन तब तक उसकी ये पार्टी कैमरे में कैद हो चुकी थी। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो रही है। लोगों के टोकने पर महिला डरकर भाग गई।
TMC नेता को लोगों ने पकड़ा
कार में एक और शख्स दिख रहा था, जिसे ड्राइवर बताया जा रहा है। कैमरा जैसे ही उसकी ओर फोकस किया गया, उसने खिड़की ऊपर कर ली। थोड़ी देर बाद महिला गाड़ी से उतरकर चली जाती है और अपनी कार में बैठकर आगे बढ़ जाती है। टीएमसी नेता पंचानन रॉय और उनके ड्राइवर को लोगों ने काफी देर तक बंधक बनाए रखा, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। अब इस पर राजनीति भी हो रही है।
भाजपा महिला नेता का 'कार कांड' पर बयान
दीपा बनिक अधिकारी ने कहा है कि उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है। यह उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश है। हंगामे के बाद टीएमसी और भाजपा की ओर से कोई बयान नहीं आया है। दीपा बनिक अधिकारी ने कहा कि उन्हें गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। इस घटना के बाद, क्षेत्र में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है, और दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।









Click it and Unblock the Notifications