Video: केरल में मंत्री के काफिले का वाहन एंबुलेंस से टकराया, CCTV Footage वायरल, 3 घायल
केरल में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जिसमें एक वाहन की एंबुलेंस से सीधी टक्कर देखी जा सकती है।
केरल में शिक्षा मंत्री शिवनकुट्टी के काफिले में शामिल एक एस्कॉर्ट जीप ने एंबुलेंस वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस पलटन के बाद भी कुछ दूर तक घिसकती रही। इस हादसे में एंबुलेंस में मौजूद मरीज समेत तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं है। पूरी घटना चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला दर्ज
शिक्षा मंत्री ने इस हादसे में घायल हुए लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने के लिए भेजा। हादसे बाद शिक्षा मंत्री घटनास्थल से बिना पायलट गाड़ी के ही घायलों को हाल जानने पहुंचे। मामले में मंत्री शिवनकुट्टी के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
#WATCH | Kollam, Kerala: Case registered against drivers of an ambulance and Police vehicle after the ambulance collided with Kerala Education Minister V Sivankutty's pilot vehicle.
3 people who were inside the ambulance were injured in the incident pic.twitter.com/LX2X8BUFwc
— ANI (@ANI) July 13, 2023
बाइक सवार की भी गलती बनी वजह
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि व्यवस्त चौराहे पर एक बाइक सवार ने किस तरह ट्रैफिक रूल तोड़ा। जिसकी वजह से एस्कॉर्ट की स्पीड कम की गई। लेकिन फिर भी हादसा टाला नहीं जा सका। दूसरी ओर से आ रही एंबुलेंस से एस्कॉर्ट की टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे बाद एंबुलेंस कुछ दूर तक घिसकती रही।
घटनास्थल पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी हादसे की चपेट में आने से बाल- बाल बच गया। ये पूरी घटना चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
Case registered against ambulance driver after the ambulance collided with Kerala Education Minister V Sivankutty's pilot vehicle.
Watch the video & tell me if it was ambulance driver’s mistake?
— Mr Sinha (@MrSinha_) July 14, 2023












Click it and Unblock the Notifications