AC का पानी यहां भूलकर भी न करें इस्तेमाल, नहीं तो हो जाएगा भारी नुकसान
AC Water Uses: गर्मी के मौसम में राहत के लिए अधिकांश घरों में लोग एयर कंडीशन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन एयर कंडीशन (AC) के उपयोग के दौरान लोगों को काफी ध्यान रखना पड़ता है। खासकर, इससे निकलने वाले पानी के इस्तेमाल को लेकर लोगों को बहुत सजग रहने की आवश्यकता होती है। तो चलिए हम आज आपलोगों को एसी के पानी के इस्तेमाल को लेकर बताएंगे। आखिर किस जगह एसी के पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
बैटरी में भूलकर भी न करें एसी के पानी का इस्तेमाल (Can We Use AC Water in Battery)
कई लोग एसी के पानी का इस्तेमाल, बिना सोच समझे कहीं भी कर देते हैं। लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता है कि यह आपको तगड़ा चूना भी लगा सकता है। जी हां अगर आप एसी के पानी का इस्तेमाल बैटरी में करेंगे तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। एसी का पानी इन्वर्टर वाली बैटरी के लिए बिल्कुल भी सही नहीं माना गया है। इसकी वजह ये है कि इसमें इलेक्ट्रोलाइट सोल्यूशन के रूप में काम करने वाले जरूरी केमिकल नहीं होते हैं। एक इलेक्ट्रोलाइट सोल्यूशन वाटर और कई केमिकलों का मिश्रण होता है, जो लीड-एसिड बैटरी के लिए आवश्यक होता है। लेकिन केमिकल नहीं मिलने से बैटरी खराब हो सकती है।

क्या एसी के पानी का इस्तेमाल पीने के लिए किया जा सकता है?
क्या एसी के पानी का इस्तेमाल पीने में कर सकते हैं जो इसका जवाब है नहीं। भूलकर भी एसी के पानी का इस्तेमाल पीने में न करें, नहीं तो, आप के शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। एयर कंडीशनर का पानी, जिसे कंडेनसेट पानी के रूप में भी जाना जाता है, वह पानी है जो कूलिंग प्रोसेस के दौरान एयर कंडीशनर के इवैपोरेटर कॉइल से एकत्र किया जाता है। ये प्यूरिफाई नहीं होता है, इसलिए पीने लायक नहीं होता है।












Click it and Unblock the Notifications