छत्तीसगढ़ : मतदान की निगरानी के लिए 80 कैमरे लगेंगे

रायपुर। रायपुर के सबसे संवेदनशील विधानसभा क्षेत्र रायपुर दक्षिण के प्रेक्षक मनीवन्नन ने निर्देश दिया है कि सभी संवेदनशील मतदान केन्द्रों में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग रास्तों का प्रावधान किया जाए और जहां 5 से अधिक मतदान केन्द्र एक परिसर में हो वहां बांस की बैरिकेडिंग कर आने जाने के लिए रास्ते अलग किए जाएं।

उन्होंने यह बातें रायपुर दक्षिण के लिए बनाए गए कंट्रोल रुम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिध्दार्थ कोमल सिंह परदेशी, रिटनिर्ंग आफिसर संजय अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक ओपी पाल के साथ सेक्टर अधिकारियों की बैठक में कही। केन्द्रीय प्रेक्षक ने कहा कि मतदान के दौरान किसी भी केन्द्र में भीड़ न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने 14 सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कहा कि मतदान के दिन वे उन स्थानों पर ज्यादा समय तक रहें जहां मतदाताओं की संख्या ज्यादा हो सकती है।

मनीवन्नन ने गत दो दिनों में नगर निगम आयुक्त नरेन्द्र दुग्गे के साथ रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के प्राय: सभी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन निगरानी के लिए अतिरिक्त रुप से 80 वीडियो कैमरे लगाए जाएं।

प्रेक्षक ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केन्द्र एक ही परिसर में है इसलिए इन सभी परिसरों में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस तथा कर्नाटक पुलिस के सशस्त्र बल तैनात रहेंगे। उन्होंने उड़नदस्ते और सेक्टर अधिकारियों को कहा कि वे किसी भी अवैध गतिविधियों की शंका होने पर वे किसी भी नागरिक के घर सक्षम अधिकारी की स्वीकृत ले कर ही कार्रवाई करें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+