IB के 'चक्रव्यूह' में फंस गया हैदराबाद का सलमान मोइनउद्दीन
हैदराबाद। हैदराबाद के सलमान मोइनउद्दीन जिसे पुलिस ने शुक्रवार को उस समय एयरपोर्ट से पकड़ा जब वह आईएसआईएस के साथ जुड़ने के लिए इराक के लिए रवाना होने वाला था। उच्च शिक्षा हासिल सलमान ने सीरिया में आईएसआईएस के कैंप में शामिल होने का पूरा मन बना लिया था। सलमान ने पुलिस को बताया है कि वह आईएसआईएस के खलीफा से काफी प्रभावित था और इस एक बात ने उसे आईएसआईएस से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

इंसाफ दिलाता आईएसआईएस
हैदराबाद पुलिस के सूत्रों की ओर से जो जानकारी दी गई है कि उसके मुताबिक सलमान ने इस बात को स्वीकार किया है कि मुसलमानों के साथ दुनिया के कई देशों में काफी बुरा बर्ताव किया जाता है। ऐसे में सिर्फ आईएसआईएस ही एकमात्र हल है जो उन्हें उनकी समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है।
आईएसआईएस ने पूरी दुनिया के खिलाफ युद्ध छेड़ा हुआ है और अबु बकर अल बगदादी को खलीफा मानकर वह लड़ाई को आगे बढ़ा रहा है। संगठन ने पूरी दुनिया में इस्लाममिक काउंसिल को स्थापित करने की कसम खाई है और साथ ही दुनिया में शरिया लॉ को भी अनिवार्य करने की बात कही है। सलमान की मानें तो वह संगठन के साथ लड़ाई में शामिल होना चाहता था क्योंकि संगठन इस्लाम के लिए काफी कुछ कर रहा है।
ह्यूस्टन से पढ़ा सलमान
- सलमान ने अमेरिका के ह्यूस्टन से इंजीनियरिंग की डिग्री ली हुई है।
- अमेरिका में काफी दिनों तक रुकने के बाद वह भारत वापस आ गया।
- बताया जाता है कि अमेरिका ने उसे वीजा देने से साफ इंकार कर दिया था।
- साथ ही अमेरिका ने उसे अपने देश वापस लौट जाने को कहा था।
- सलमान पिछले वर्ष अक्टूबर में हैदराबाद वापस आ गया।
- वह यहां पर एक अपार्टमेंट में रह रहा था।
- उसके दोस्तों की मानें तो उसे देखकर कभी नहीं लगता था कि वह उग्रवादी विचारधारा की ओर आकर्षित हो रहा है।
- उसके अपार्टमेंट के बाहर जो नेम प्लेट लगी थी उस पर उसका नाम अहमद मोइनउद्दीन, इंजीनियर लिखा था।
- शुक्रवार की सुबह से ही उसके घर के बाहर ताला लटका था।
- उसे गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसके अपार्टमेंट का ताला तोड़कर उसमें दाखिल हो गई।
- पुलिस ने अपार्टमेंट से जांच के लिए कुछ सामान भी इकट्ठा किया।
पत्नी के साथ बनाई योजना
- इंटेलीजेंस ब्यूरो पिछले वर्ष नवंबर से ही उस पर नजर रख रही थी।
- आईबी ने उसकी चैट ट्रांसक्रिप्ट पर भी अपनी नजरें गड़ाई हुई थीं।
- इन चैट ट्रांसक्रिप्ट की वजह से आईबी को उस पर शक हुआ।
- वह हर समय आईएसआईएस के लिए बनाई गईं साइट्स पर ही नजरें रखता था।
- वह आईएसआईएस रिक्रूटर्स के साथ संपर्क बनाने की कोशिशों में भी लगा हुआ था।
- इन चैट ट्रांसक्रिप्ट्स से आईबी को सिर्फ उसकी पत्नी निकी जोसेफ के बारे में पता लगा।
- ब्रिटेन की निकी ने अपना नाम बदलकर आएशा कर लिया था।
- सलमान की मुलाकात निकी से अमेरिका में हुई थी।
- फेसबुक पर इन दोनों के बीच जितनी बार भी चैट हुई इसमें सिर्फ सीरिया में जाकर बसने का जिक्र था।
- पुलिस की मानें तो निकी और सलमान दोनों ही आईएसआईएस के लिए आकर्षित थे।
- दोनों ने ही आईएसआईएस में शामिल होने की योजना साथ-साथ बनाई थी।
आईबी ने बिछाया जाल
- इन दोनो को पकड़ने के लिए आईबी ने नवंबर से ही जाल बिछाना शुरू कर दिया था।
- इस खास मुहिम को आईबी ने अपने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत अंजाम दिया था।
- सलमान का अचानक अमेरिका से वापस आना और उसे वीजा के लिए इंकार करने की वजह से आईबी की नजरें उस पर गईं।
- इस ऑपरेशन के तहत आईबी ने तुरंत पुलिस को आदेश नहीं दिया कि वह सलमान को गिरफ्तार करे।
- आईबी ने पुलिस को आदेश दिया कि वह हर पल उस पर नजर रखे।
- आईबी के आदेश के मुताबिक जैसे ही वह देश से बाहर जाने की कोशिश करे उस पर कार्रवाई करें।












Click it and Unblock the Notifications