कैलिफोर्निया की युवती को फेसबुक के जरिए हरियाणा के युवक से हुआ प्यार, शादी करने सात संमदर पार कर पहुंची

चंडीगढ़: हरियाणा के करनाल में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां एक युवती अपनेा प्यार पाने के लिए सात समंदर पार कर चली आई। दरअसल अमेरिका के कैलिफोर्निया की एक युवती का दिल हरियाणा के युवक पर आ गया। इन दोनों की दोस्ती फेसबुक से शुरू हुई और फिर प्यार में बदल गई। इसके बाद युवती ने युवक से शादी करने का फैसला लिया और भारत आ गई।

एक अनोखी 'लवस्टोरी'

एक अनोखी 'लवस्टोरी'

कैलिफोर्निया की युवती मलिना सेलिना लोपेज की हरियाणा के करनाल के सुशाील सैनी से करीब 18 महीने पहले दोस्ती शुरू हुई। यह दोस्‍ती धीरे-धीरे प्‍यार में बदल गयी। इसके बाद भारत पहुंची मलिना सेलिना लोपेज सरोजा ने करनाल के सेक्टर-14 के श्रीकृष्ण मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से सुशील से शादी की और उसके साथ सात फेरे लिए। इस विवाह से वर-वधू के परिवार भी बेहद खुश हैं। उन्होंने रीति रिवाज के अनुसार नई नवेली दुल्हन का स्वागत किया।

'भारत की संस्कृति पसंद'

'भारत की संस्कृति पसंद'

दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक मलिना सेलिना लोपेज ने कहा कि उन्‍हें भारतीय संस्‍कृति हमेशा आकर्षित करती थी। वह इसे बेहद पसंद करती हैं। अमेरिका में शादी की रस्में और रीतिरिवाज भारत से पूरी तरह अलग हैं, लेकिन यहां के रीति रिवाज से वह हमेशा से ही प्रभावित रहीं हैं। यहां के लोगों में अपार प्रेम है और सभी परिजनों ने उसका भरपूर स्वागत किया है और उन्‍हें बहू के तौर पर स्वीकार भी किया।

सुशील ने भेजी थी फ्रेंड रिक्वेस्ट

सुशील ने भेजी थी फ्रेंड रिक्वेस्ट

सुशील सैनी ने बताया कि जब वह बीए प्रथम वर्ष में था तब वो फेसबुक पर सक्रिय रहता था। इसी दौरान उसने मलिना को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी तो दोनों के बीच फेसबुक पर दोस्‍ती हो गई और उनके बीच चैटिंग शुरू हो गई। धीरे-धीरे उनके बीच प्यार हुआ और आज शादी कर वह बेहद खुश हैं। सुशील सैनी के पिता अशोक कुमार का कहना है कि माता-पिता को युवा वर्ग की पसंद और भावनाओं को दबाना नहीं चाहिए। इसलिए उन्होंने शादी को रजामंदी थी।

ये भी पढ़ें- राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, 1971 की गलती मत करना, PoK क्या होगा सोच लेना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+