Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिखा मुहिम का असर, चीनी सामान की खरीद में बड़ी गिरावट!

चीनी उत्पादों की खरीद में इस बार भारी गिरावट के आसार है। सीएआईटी ने कहा है कि चीनी सामान की खरीद में 30 फीसदी की गिरावट आ सकती है।

नई दिल्ली। चीनी उत्पादों की खरीद में इस बार भारी गिरावट के आसार है। ऑल इंडिया ट्रेडर्स परिसंघ (सीएआईटी) ने कहा है कि चीनी सामान की खरीद में 30 फीसदी की गिरावट आ सकती है।

chinese light

चीनी के सामानों का हो रहा विरोध

दिवाली के मौके पर आम तौर पर बाजारों में चीनी सामानों की अच्छी खासी धूम देखने को मिलती है। चाहे चीन की बनी खूबसूरत लाइटें हों या फिर पटाखे सभी की बिक्री जमकर नजर आती है। लेकिन इस बार चीन के बने सामानों की बिक्री में गिरावट के आसार हैं।

अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (सीएआईटी) की ओर से कहा गया है कि इस बाजार चीनी सामानों की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 30 फीसदी की कमी आ सकती है।

व्यापारियों के संगठन सीएआईटी ने अलग-अलग राज्यों से मिली बाजार रिपोर्ट के आधार पर इस बात का अनुमान लगाया है।

सीएआईटी ने बयान में कमी का किया जिक्र

अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (सीएआईटी) की ओर से कहा गया है कि कई राज्यों के बाजारों से ऐसी जानकारियां मिल रही हैं कि चीनी सामान के विरोध का असर दिख रहा है।

चीन के पाकिस्तान का समर्थन करने की वजह से लोगों में गुस्सा है। सोशल मीडिया में लोग चीन के सामान के विरोध के लिए लोगों से अपील कर रहे हैं।

सीएआईटी के मुताबिक इस विरोध के चलते बाजारों से मिल रहे संकेतों के आधार पर ये माना जा रहा है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल चीन के उत्पादों की बिक्री 30 फीसदी घट सकती है।

चीन से ज्यादा भारतीय रिटेलर्स होंगे प्रभावित

सीएआईटी ने ये भी बताया कि चीनी सामान के विरोध की सीधा असर चीन को नहीं होगा। इसका खामियाजा स्थानीय स्तर के दुकानदारों और थोक विक्रेताओं को होगा।

ऐसा इसलिए क्योंकि चीनी उत्पाद त्योहारी सीजन से दो-तीन महीने पहले ही आयात कर लिए जाते हैं। उनमें से अधिकतर का भुगतान भी किया जा चुका है। ऐसे में चीनी उत्पादों की खरीद में गिरावट का असर भारतीय विक्रेताओं को होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+