राफेल डील को लेकर सीएजी ने राज्यसभा में पेश की अपनी रिपोर्ट
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के खिलाफ जिस तरह से कांग्रेस लगातार हमलावर है और राफेल डील को लेकर तमाम आरोप लगा रही है, उसके बीच राज्यसभा में आज सीएजी ने अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है। सीएजी ने राफेल डील को लेकर अपनी रिपोर्ट को राज्यसभा में पेश कर दिया है। गौर करने वाली बात यह है कि कांग्रेस पहले ही इस रिपोर्ट को खारिज कर चुकी है और सीएजी के मुखिया पर गलत रिपोर्ट तैयार करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि खुद सीएजी के मुखिया राफेल डील में शामिल थे, लिहाजा उनकी यह रिपोर्ट स्वीकार नहीं की जा सकती है।सीएजी की रिपोर्ट में 126 एयरक्राफ्ट की तुलना अन्य एयरक्राफ्ट से की गई है। इसमे कहा गया है कि भारत 17.08 फीसदी पैसा 36 राफेल डील में बचाने में सफल हुआ है।

साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि संभावित 126 एयरक्राफ्ट की तुलना में 18 राफेल जेट को कम समय में भारत लाया जाएगा। 18 राफेल विमान की पहली खेप पांच महीने बाद भारत आ जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया है पिछली सरकार के कार्यकाल में हुई डील की तुलना में यह डील 2.8 फीसदी कम है, हालांकि इस रिपोर्ट में राफेल की कीमत की जानकारी नहीं दी गई है। इसमे कहा गया है कि इस डील के तहत जेट को तय समय के भीतर भारत लाने की बात कही गई है।
एक तरफ जहां सीएजी ने राज्यसभा में अपनी रिपोर्ट पेश की है तो दूसरी तरफ संसद के बाहर कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, आनंद शर्मा, एके एंटनी सहित तमाम दिग्गज कांग्रेस नेता शामिल हैं।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications