वीजी सिद्धार्थ लापता हैं या कोई उन्हें ले गया है, पता नहीं: डीके शिवकुमार
देश की सबसे बड़ी कॉफी चेन 'कैफे कॉफी डे' के फाउंडर-मालिक और पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के दामाद वीजी सिद्धार्थ लापता बताए जा रहे हैं।
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कॉफी चेन 'कैफे कॉफी डे' के फाउंडर-मालिक और पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के दामाद वीजी सिद्धार्थ लापता हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वीजी सिद्धार्थ को आखिरी बार मंगलुरू में नेत्रवती नदी के पास देखा गया था। पुलिस को वीजी सिद्धार्थ की आखिरी चिट्ठी भी मिली है, जिसमें उन्होंने वित्तीय संकट की बात कही है। पुलिस ने नेत्रवती नदी में वीजी सिद्धार्थ की तलाश शुरू कर दी है। पढ़िए इस मामले का पल-पल का लाइव अपडेट।

LIVE Feed
वीजी सिद्धार्थ ने चिट्ठी में लिखा, 'इस बात का मुझे पछतावा है, मैंने बहुत संघर्ष किया लेकिन आज मैंने हार मान ली क्योंकि एक प्राइवेट इक्विटी पार्टनर के शेयर बायबैक करने का दबाव नहीं झेल सकता था, जो ट्रांजैक्शन मैंने आंशिक रूप से 6 महीने पहले एक दोस्त के साथ पूंजी इकट्ठा करने के लिए किया था'












Click it and Unblock the Notifications