कैडबरी चॉकलेट एक बार फिर से विज्ञापन को लेकर चर्चा में, 90s के ऐड में दिया कमाल का ट्विस्ट, देखें Video

कैडबरी चॉकलेट एक बार फिर से विज्ञापन को लेकर चर्चा में, 90s के ऐड में दिया कमाल का ट्विस्ट, देखें Video

नई दिल्ली, 18 सितंबर: कैडबरी डेयरी मिल्क ने शुरुआत से ही अपने विज्ञापनों से लोगों का ध्यान खींचा है। कैडबरी चॉकलेट का हर ऐड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कैडबरी डेयरी मिल्क का विज्ञापन फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में है। चॉकलेट ब्रांड ने अपने 90 के दशक के प्रतिष्ठित विज्ञापनों में से एक नया ट्विस्ट देते हुए महिलाओं के विकास पर जोर दिया है। कैडबरी चॉकलेट ने 1994 में एक विज्ञापन लॉन्च किया था, जिसमें एक नीले रंग की ड्रेस पहने लड़की को कैडबरी चॉकलेट खाते हुए दिखा गया है और वह अपने प्रेमी को मैदान पर क्रिकेट खेलते हुए देखती है। जैसे ही विनिंग स्कोर बनाता है, लड़की मैदान की सिक्योरिटी के बीच से भागते हुए मैदान में पहुंच जाती हैं और अपना दिल खोलकर नाचती हैं। इसी ऐड को अब कैडबरी डेयरी मिल्क ने पूरी तरह से बदल दिया है।

 Cadbury Dairy Milk

जानें नए कैडबरी चॉकलेट विज्ञापन में क्या है?

हाल ही में रिलीज हुआ कैडबरी डेयरी मिल्क का नया ऐडवर्टाइजमेंट वीडियो सामने आया है। इस मीडिया में एक महिला क्रिकेट मैच खेल रही हैं। महिला 99 रन पर खेल रही होती हैं, उसके बाद 100वें रन के लिए महिला क्रिकेटर जैसे ही रन मारती हैं, तो वह छक्का मारती हैं। ये देखकर मैच देख रहा उनका प्रेमी सिक्योरिटी के बीच से भागता हुआ, अपनी क्रिकेटर प्रेमिका के पास जाता है और डांस करते हुए उन्हें कैडबरी चॉकलेट खिलाता है और दोनों गले मिलते हैं। विज्ञापन के आखिर में हैशटैग GoodLuckGirl लिखा है।

विज्ञापन को शेयर कर कैडबरी डेयरी मिल्क ने अपने ट्विटर हैंडल लिखा है, "कैडबरी डेयरी मिल्क के साथ हमारी लड़कियों के लिए जश्न मनाने और उनका उत्साह बढ़ाने में शामिल हों, जो शानदार सफलता की कहानियां बना रही हैं और युवाओं के लिए शक्तिशाली रोल मॉडल के रूप में उभर रही हैं।" इस नए विज्ञापन को देखकर लोगों को 90वीं सदी की यादें ताजा हो गई हैं। सोशल मीडिया कैडबरी के इस विज्ञापन को काफी शेयर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+