ModiSwearingIn: जब दो मंत्रियों को मैं, नहीं बोलने पर राष्ट्रपति ने टोका

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम मोदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री मोदी के बाद उनकी कैबिनेट में शामिल मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। मोदी के बाद राजनाथ सिंह और फिर अमित शाह ने शपथ ग्रहण किया। इस दौरान मंत्री पद की शपथ लेने वाले मनसुख मंडाविया को राष्ट्रपति ने शपथ ग्रहण के दौरान टोक दिया। मंडाविया के साथ-साथ फग्गन सिंह कुलस्ते को भी राष्ट्रपति ने शपथ ग्रहण के दौरान टोका।

शपथ ग्रहण के दौरान मनसुख मंडाविया को राष्ट्रपति ने टोका

शपथ ग्रहण के दौरान मनसुख मंडाविया को राष्ट्रपति ने टोका

शपथ ग्रहण के दौरान मनसुख मंडाविया को उस समय राष्ट्रपति ने टोका जब उन्होंने शपथ के दौरान 'मैं' नहीं कहा। टोकने पर तुरंत ही उन्होंने इसे सुधारते हुए फिर से शपथ ग्रहण किया। मंडाविया, लगातार दूसरी बार मंत्रिमंडल में जगह मिली है। उन्हें राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। मनसुख मंडाविया गुजरात से बीजेपी नेता हैं और उन्होंने मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिलने पर कहा था कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने एक बार फिर से मुझमें विश्वास दिखाया, मैं इन दोनों का बहुत आभारी हूं।

फग्गन सिंह कुलस्ते को भी राष्ट्रपति ने टोका

फग्गन सिंह कुलस्ते को भी राष्ट्रपति ने टोका

मनसुख मंडाविया के साथ-साथ फग्गन सिंह कुलस्ते को भी राष्ट्रपति ने शपथ ग्रहण के दौरान टोका। बाद में उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली। फग्गन सिंह कुलस्ते मोदी सरकार में राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया है। मध्य प्रदेश की मंडला लोकसभा सीट से छठी मर्तबा जीते फग्‍गनसिंह कुलस्‍ते को इस बार फि‍र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में जगह मिली है। वे पहले भी केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। कुलस्‍ते पार्टी का सबसे बड़ा आदिवासी चेहरा माने जाते हैं।

मंत्रिमंडल में 25 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार और 24 राज्य मंत्री

मोदी सरकार का शपथ ग्रहण संपन्न हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई टीम में 25 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार और 24 राज्य मंत्री हैं। बता दें कि पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए करीब 8000 मेहमान पहुंचे हैं। विदेश से आए मेहमानों में बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, नेपाल और भूटान के प्रमुख शामिल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+