कार ओवरटेक करने को लेकर विवाद, कैब ड्राइवर को मारी गोली, मौत
नई दिल्ली। देश की राजधानी में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, यहां एक व्यक्ति को कार को ओवरटेक करने देने के लिए मामूली बहस के चलते गोली मार दी गई। यह घटना साउथ दिल्ली के कोटला मुबारकपुर के कृष्णा मार्केट की है। जहां शनिवार की रात कैब ड्राइवर अपने दोस्त के साथ कहीं जा रहे थे। इसी दौरान इन लोगों की कार एक हॉडा सिटी के साइड मिरर से छू गई। जिसके बाद दोनों पक्ष में विवाद शुरू हो गया। पीड़ित के दोस्त का कहना है कि सिटी कार का चालक नशे में था।

अचानक से हॉर्न देने लगी दूसरी कार
कैब ड्राइवर उमेश शर्मा और उनका दोस्त हेमंत रात को खाना खाने जा रहे थे, इसी दौरान यह घटना हुई थी। हेमंत ने पुलिस को बताया कि वह कार के भीतर आपस में बात कर रहे थे, तभी पीछे से दूसरी कार वाले ने हॉर्न देना शुरू कर दिया। शर्मा ने इस दौरान कार को दायीं तरफ से आगे जाने का इशारा किया, लेकिन इस दौरान दोनों की कार का साइड मिरर आपस में छू गया, जिसके बाद दोनों में तीखी बहस होने लगी। हेमंत ने बताया कि जब उसने बीच बचाव करने की कोशिश की तो इसी दौरान एक व्यक्ति ने पिस्तौल निकाल ली और धमकी देने लगा।

बहस के बीच मारी गोली
जैसे-जैसे बहस बढ़ रही थी दोनों के पक्षों में तनाव बढ़ता जा रहा था, तभी एक व्यक्ति ने उमेश शर्मा को गोली मार दी, जिसके बाद कार सवार और उसके दोस्त वहां से रिंग रोड की ओर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग वहां दौड़े और शर्मा को पास के अस्पताल लेकर गए। इसके बाद उमेश को एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। डीसीपी विजय कुमार ने कहा कि इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और चश्मदीदों का बयान दर्ज कर रहे हैं, साथ ही उमेश के दोस्त हेमंत से भी पूछताछ कर रहे हैं। कार की सीसीटीवी से पहचान कर ली गई है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

तीन बच्चे थे
पुलिस ने बताया कि शर्मा संगम विहार के रहने वाले थे, वह दो ऐप बेस कंपनियों के लिए कार चलाते थे। उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चे हैं। दो बच्चों ने जल्द ही स्कूल जाना शुरू किया है। इससे पहले उनका परिवार कोटला मुबारकपुर में रहता था, हाल ही में ये लोग संगम विहार में रहने आए थे।
इसे भी पढ़ें- HDFC बैंक के लापता वाइस प्रेसिडेंट का शव बरामद, एक गिरफ्तार
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications