C-Voter Survey: क्या प्रियंका गांधी हैं 'चुनावी हिंदू'? BJP के आरोपों से लोग कितने सहमत, जानिए
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा हिंदुओं के धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर दर्शन पूजन कर रही हैं। ऐसे में उनके ऊपर चुनावी हिंदू होने के आरोप लग रहे हैं।
Electoral Hindu allegation on Priyanka: लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी का धार्मिक स्थलों पर पहुंचा एक बार फिर से धर्म आधारित राजनीति हवा दे रहा है। भाजपा ने प्रियंका गांधी के धार्मिक स्थलों पर दौरे को चुनाव से जोड़ने की पूरी कोशिश कर रही है। भाजपा की ओर से प्रियंका गांधी को चुनावी हिंदू बताया जा रहा है। ऐसे में इसको लेकर एजेंसियों ने सर्वे शुरू कर दिया है।
भाजपा और भाजपा समर्थकों के प्रियंका गांधी को चुनावी हिंदू बताने को लेकर एबीपी सी वोटर के सर्वे के नतीजे अहम हैं। सर्वे में 49 फीसदी लोगों ने प्रियंका गांधी को चुनावी हिंदू माना है। जबकि 43 फीसदी प्रियंका गांधी को चुनावी हिंदू बताने से सहमत नहीं हैं। वहीं 8 फीसदी लोगों इस मुद्दे पर रिएक्शन देने से इनकार किया है।

हाल ही में प्रियंका वाड्रा मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंची थी। जहां उन्होंने सबसे पहले नर्मदा घाट पर आरती में हिस्सा लिया, लेकिन इस दौरान उन्होंने एक गलती कर दी, जिस पर भाजपा ने निशाना साधा। दरअसल, प्रियंका ने नर्मदा जी की आरती उतारने के बाद आरती विवेक तन्खा को दी। इस दौरान आरती पूरी नहीं हुई थी, लेकिन प्रियंका ने खुद आरती ले ली। जबक नियम के मुताबिक आरती पूरी होने के बाद पहले भगवान को आरती दी जाती है, फिर खुद ली जाती है।
इस पर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। मध्य प्रदेश बीजेपी की ओर से एक ट्वीट में कहा गया, "ढोंग और आस्था में यही फर्क है। प्रियंका गांधी को इतना नहीं पता कि आरती पहले भगवान को दी जाती है फिर इंसान लेते हैं। इसलिए ही इन्हें चुनावी हिंदू कहा जाता है।"









Click it and Unblock the Notifications