Chevella Seat: चौथे चरण की सबसे रोचक सीट बनी चेवेल्ला, यहां अरबपतियों के बीच त्रिकोणीय जंग
Chevella Telangana News: लोकसभा चुनाव 2024 में आज 13 मई को चौथे चरण का मतदान हो रहा है। देशभर के 9 राज्यों व 1 केंद्र शासित प्रदेश की कुल 96 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इनमें तेलंगाना की चेवेल्ला सीट सबसे चर्चित है, क्योंकि यहां पर अरबपतियों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हो रहा है।
तेलंगाना में हैदराबाद के बाद हॉट सीट चेवेल्ला सीट पर भाजपा, कांग्रेस और बीआरएस तीनों के ही उम्मीदवारों के पास 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। तीनों के बीच कांटे टक्कर मानी जा रही है। ऐसे में चेवेल्ला सीट त्रिकोणीय संघर्ष में फंस गई है। इनकी कुल संपत्ति 5231 है।

बता दें कि चेवेल्ला लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने जिस कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी को मैदान में उतारा है, वो राज्य में 17 लोकसभा सीटों में से सबसे अमीर उम्मीदवार बन गए हैं। कांग्रेस ने पॉल्ट्री किंग रंजीत रेड्डी को टिकट दिया। तीसरे उम्मीदवार बीआरएस से कसानी ज्ञानेश्वर है। संयोग से तीनों ही अरबपति हैं।
चेवेल्ला सीट की ग्राउंड रिपोर्ट कहती हैं कि यहां के हिंदू वोटर भावनात्मक रूप से राम मंदिर से जुड़े हुए हैं। ऐसे में तीनों उम्मीदवारों ने राम मंदिर को बड़ा मुद्दा बना रखा है। भाजपा उम्मीदवार इस मुद्दे को भुनाने की पूरी कोशिश करते दिखे। भाजपा उम्मीदवार भाजपा के कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी जीत के लिए पीएम मोदी और राम मंदिर पर भरोसा करते नजर आए।
किसके पास कितनी संपत्ति?
भाजपा के कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी की संपत्ति 4568 करोड़ रुपए
कांग्रेस के रंजीत रेड्डी की संपत्ति 435 करोड़ रुपए
बीआरएस के कसानी ज्ञानेश्वर की संपत्ति 228 करोड़ रुपए
चेवेल्ला सीट का सियासी इतिहास
चेवेल्ला लोकसभा क्षेत्र में महेश्वरम, राजेंद्रनगर, Serilingampally , चेवेल्ला (एससी), पारगी, विकाराबाद (एससी) व तंदूर आदि विधानसभा क्षेत्र आते हैं।
साल 2009 में चेवेल्ला लोकसभा सीट अस्तित्व में आई। साल 2009 में कांग्रेस के सुदिनी जयपाल रेड्डी, साल 2014 में तेलंगाना राष्ट्र समिति के कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी और साल 2019 में भी तेलंगाना राष्ट्र समिति के जी रंजीत रेड्डी सांसद चुने गए।












Click it and Unblock the Notifications