नांदेड़ और वायनाड लोकसभा सीट पर कब होगा उपचुनाव? जानिए डिटेल

Wayanad And Nanded By-Election: चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में आगामी चुनावों के साथ ही देशभर में खाली कई लोकसभा और विधानसभा सीटों के लिए भी उपचुनावों की घोषणा की है। इसमें केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसीट भी शामिल है। इन दोनों सीटों में क्रमशः 13 और 20 नवंबर को उपचुनाव होने हैं। इन चुनावों के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

राहुल की विरासत संभालेंगी प्रियंका गांधी

वायनाड सीट कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़ी होने के कारण महत्त्वपूर्ण मानी जा रही है। उन्होंने रायबरेली और वायनाड दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी, उन्होंने रायबरेली की पारंपरिक सीट को बरकरार रखते हुए वायनाड को खाली करने का विकल्प चुना था। इस सीट से अब उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को वायनाड उपचुनाव में चुनाव लड़ेंगी।

कांग्रेस सांसद के निधन के बाद खाली हुई नांदेड़ लोकसभा सीट

वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र में, नांदेड़ लोकसभा सीट, जो पहले 2024 में कांग्रेस नेता वसंतराव चव्हाण ने जीती थी, अब उनके निधन के बाद खाली हो गई है। इसी तरह, पश्चिम बंगाल की बशीरहाट सीट, जो कभी तृणमूल कांग्रेस के नेता हाजी नूरुल इस्लाम के पास थी, उनके निधन के बाद उपचुनाव के लिए तैयार है।

13 राज्यों की 49 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव

विधानसभा सीटों की बात करें ,तो चुनाव आयोग ने 13 राज्यों की 49 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव करने का एलान किया। इनमें उत्तर प्रदेश की 10, राजस्थान की 7, पश्चिम बंगाल की 6, असम की 5, बिहार और पंजाब की 4-4, कर्नाटक और केरल की 3-3, मध्य प्रदेश और सिक्किम की 2-2 और गुजरात, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ की एक-एक सीट शामिल हैं।

यह भी पढ़ें खत्म हुआ इंतजार, रायपुर दक्षिण विधानसभा में इस दिन होगा उपचुनाव, पढ़िए पूरी जानकारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+