By Election Results 2020: यहां देखिए उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले सभी प्रत्याशियों के नाम
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के साथ-साथ देश के 11 राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजे भी आ गए हैं। सभी सीटों पर परिणाम आ चुका है। आपको बता दें मध्य प्रदेश की 28, उत्तर प्रदेश की 7, गुजरात की 8, कर्नाटक की 2, ओडिशा की 2, झारखंड की 2, नागालैंड की 2, मणिपुर की 4, छत्तीसगढ़ की 1, तेलंगाना की 1 और हरियाणा की 1 विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हुआ था। तो चलिए अब जानते हैं कि इन राज्यों में किस पार्टी के कौन से प्रत्याशी ने किस सीट पर जीत दर्ज की है।

मध्य प्रदेश- 28 सीट
- आगर- कांग्रेस के विपिन वानखड़े जीते।
- मांधाता- भाजपा के नारायण पटेल जीते हैं।
- बदनावर- भाजपा के राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने जीत दर्ज की।
- सुवासरा- भाजपा प्रत्याशी हरदीपसिंह डंग जीते।
- नेपानगर- भाजपा की सुमित्रा कास्डेकर जीतीं।
- हाटपीपल्या- भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी जीते।
- डबरा- कांग्रेस के सुरेश राजे ने जीत दर्ज की।
- ग्वालियर- भाजपा के प्रद्युमन सिंह तोमर जीते।
- ग्वालियर ईस्ट- कांग्रेस के सतीश सिकरवार जीते।
- बामोरी- भाजपा के महेंद्र सिंह सिसोदिया जीते।
- सांवेर- भाजपा के तुसलीराम सिलावट जीते।
- सुरखी- भाजपा के गोविंद सिंह राजपूत जीते।
- अंबाह- भाजपा के कमलेश जाटव जीते।
- सांची- भाजपा उम्मीदवार प्रभुराम चौधरी ने जीत दर्ज की।
- मेहगांव- भाजपा के ओपीएस भदौरिया जीते।
- पोहरी- भाजपा के सुरेश धाकड़ जीते।
- जौरा- भाजपा के सूबेदार सिंह ने जीत दर्ज की।
- मुंगावली- भाजपा ने ब्रिजेंद्र सिंह यादव ने जीत दर्ज की।
- अशोकनगर- भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी ने जीत दर्ज की।
- अनूपपुर- भाजपा के बिसहू लाल सिंह जीते।
- भांडेर- भाजपा प्रत्याशी रक्षा संतराम सरोनिया ने जीत दर्ज की।
- ब्यावरा- कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र दांगी जीते।
- मुरैना- कांग्रेस के राकेश मावई जीते हैं।
- दिमनी- कांग्रेस के रविंद्र सिंह तोमर जीते।
- करेरा- कांग्रेस से प्रगीलाल जाटव जीते।
- सुमावली- कांग्रेस के अजब सिंह कुशवाह जीते।
- गोहाद- कांग्रेस के मेवाराम जाटव जीते।
- मलहरा- भाजपा के कुंवर प्रद्युमन सिंह लोधी ने जीत दर्ज की।
उत्तर प्रदेश- 7 सीट
- बांगरमउ- भाजपा के श्रीकांत कटियार जीते।
- बुलंदशहर- भाजपा की ऊषा सिरोही जीतीं।
- देवरिया- भाजपा के डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी जीते हैं।
- घाटमपुर- भाजपा के उपेंद्र नाथ पासवान जीते।
- मल्हनी- सपा नेता लकी यादव जीते।
- नौगांव सादात- भाजपा की संगीता चौहान जीतीं।
- टुंडला- भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर जीते।
छत्तीसगढ़- 1 सीट
- मरवाही- कांग्रेन के डॉ. केके ध्रुव ने जीत दर्ज की।
हरियाणा- 1 सीट
- बड़ौदा- कांग्रेस के इंदू राज ने जीत दर्ज की।
झारखंड- 2 सीट
- दुमका- जेएमएम के बसंत सोरेन जीते।
- बेरमो- कांग्रेस के कुमार जयमंगल जीते।
कर्नाटक- 2 सीट
- राज राजेश्वरी नगर (आरआर नगर)- भाजपा के मुनीरत्ना ने जीत दर्ज की।
- सिरा- भाजपा के डॉ. सीएम राजेश गौड़ा जीते हैं।
मणिपुर- 4 सीट
- लिलोंग- भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार वाई अंतस जीते।
- वांगजिंग-टेंथा- भाजपा के पाओनाम ब्रोजेन सिंह जीते।
- सेतु- भाजपा के नगामथांग हाओकिप जीते।
- वांगोई- भाजपा के ओ लुखोई सिंह जीते।
नागालैंड- 2 सीट
- दक्षिण अंगामी-1- नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के मेदो योखा जीते।
- पुंगरो किफिरे- निर्दलीय उम्मीदवार टी आंगसिओ संगतम जीते।
ओडिशा- 2 सीट
- बालासोर- बीजेडी के स्वरूप कुमार दास जीते।
- तिरतोल- बीजेडी के विजय शंकर दास जीते।
तेलंगाना-1 सीट
- दुब्बक- भाजपा के माधव नेने रघुनंदन राव जीते।
गुजरात- 8 सीट
- अबडासा- भाजपा के जडेजा प्रद्युमन सिंह जीते।
- लिंबडी- भाजपा के कीरत सिंह जीते।
- करजण- भाजपा के अक्षयकुमार ईश्वरभाई पटेल जीते।
- गढडा- भाजपा के आत्माराम माकनभाई परमार जीते।
- मोरबी- भाजपा के ब्रिजेश मेरजा जीते।
- धारी- भाजपा के ककड़िया जेवी जीते।
- डांग- भाजपा के पटेल विजयभाई रमेशभाई जीते।
- कपराडा- भाजपा के जीतूभाई हरजीभाई चौधरी जीते।
Karnataka By Election Results 2020: कर्नाटक में दोनों सीटों पर BJP आगे, सीएम आवास में मन रहा जश्न












Click it and Unblock the Notifications