By Elections 2022: 3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों पर हुई वोटिंग, 26 जून को आएगा रिजल्ट

उत्तर प्रदेश व पंजाब की तीन लोकसभा सीटों और अलग-अलग राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है।

नई दिल्ली, 23 जून: उत्तर प्रदेश व पंजाब की तीन लोकसभा सीटों और अलग-अलग राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत गुरुवार को वोटिंग की गई। लोकसभा सीटों में यूपी की आजमगढ़, रामपुर और पंजाब की संगरूर सीट शामिल है। इसके अलावा दिल्ली की राजेंद्र नगर, झारखंड की मांडर, आंध्र प्रदेश की आत्मकुर और त्रिपुरा की अगरतला, टाउन बोरदोवाली, सूरमा व जबराजनगर विधानसभा सीट पर भी गुरुवार को वोट डाले गए। मतदान को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। चुनाव नतीजे 26 जून को घोषित किए जाएंगे। पढ़िए, इन सभी सीटों पर मतदान से जुड़े लाइव अपडेट।

by election

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Jun 23, 2022, 9:09 PM IST

6 राज्यों में 3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव संपन्न हो गए हैं। उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। अब वोटों की गिनती 26 जून को होगी।
Jun 23, 2022, 9:07 PM IST

त्रिपुरा में चारों विधानसभा सीट मिलाकर 76.62 फीसदी मतदान हुआ है। अगरतला में 76.72 फीसदी, टाउन बर्दोवाली में 69.54 फीसदी, सुरमा में 80 फीसदी और जुबराजनगर में 80.41 फीसदी वोटिंग हुई है। मत प्रतिशत शाम 5 बजे तक के हैं।
Jun 23, 2022, 9:06 PM IST

उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट पर 40.1 फीसदी और आजमगढ़ में 45.97 प्रतिशत मतदान हुआ।
Jun 23, 2022, 6:29 PM IST

चुनाव आयोग ने डीसी संगरूर और मुख्य सचिव पंजाब से मतदान के दिन बिना किसी नए तथ्य के सामने आने और मतदाताओं के एक वर्ग को प्रभावित करने का प्रयास करने के लिए मतदान के समय को शाम 4 बजे बंद करने की मांग के लिए स्पष्टीकरण मांगा: चुनाव आयोग
Jun 23, 2022, 5:48 PM IST

रामपुर में लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में शाम पांच बजे तक 37.02 फीसदी वोटिंग हुई।
Jun 23, 2022, 5:48 PM IST

रामपुर लोकसभा सीट पर तीन बजे तक 32.19 फीसदी मतदान
Jun 23, 2022, 5:48 PM IST

आजमगढ़ लोकसभा सीट पर तीन बजे तक 37.82 फीसदी मतदान
Jun 23, 2022, 2:02 PM IST

उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट पर 1 बजे तक 26.39% और आजमगढ़ में 29.48% मतदान हुआ।
Jun 23, 2022, 2:01 PM IST

पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर दोपहर 1 बजे तक 22.21 फीसदी मतदान दर्ज।
Jun 23, 2022, 12:18 PM IST

उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट में 18.81% और आजमगढ़ में सुबह 11 बजे तक 19.84% मतदान दर्ज किया गया।
Jun 23, 2022, 12:17 PM IST

सुबह 11 बजे तक पंजाब की संगरूर लोकसभा सीटों पर 12.75 फीसदी मतदान हुआ है।
Jun 23, 2022, 12:16 PM IST

दिल्ली के राजिंदर नगर में सुबह 9 बजे तक 14.85% मतदान हुआ।
Jun 23, 2022, 12:16 PM IST

झारखंड की मंदार विधानसभा में 9 बजे तक 29.13% मतदान हुआ।
Jun 23, 2022, 12:15 PM IST

त्रिपुरा के अगरतला में 34.26%, नगर बारदोवाली में 35.43 प्रतिशत, सूरमा में 33.50% और जुबराजनगर में सुबह 9 बजे 29.14% वोट पड़े।
Jun 23, 2022, 12:14 PM IST

आंध्र प्रदेश की आत्मकुर सीट पर सुबह 9 बजे तक 24.92 फीसदी मतदान हुआ।
Jun 23, 2022, 10:45 AM IST
दिल्ली

दिल्ली की राजिंदर नगर विधानसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 5.20 फीसदी मतदान
Jun 23, 2022, 10:45 AM IST
झारखंड

झारखंड की मांडर विधानसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 13.49 फीसदी वोटिंग, शाम 6 बजे तक डाले जाएंगे वोट
Jun 23, 2022, 10:43 AM IST
त्रिपुरा

सुबह 9 बजे तक त्रिपुरा के अगरतला में 15.29 फीसदी, टाउन बोरदोवाली में 16.25 फीसदी, सूरमा में 13 फीसदी और जबराजनगर 14 फीसदी मतदान
Jun 23, 2022, 10:42 AM IST
आंध्र प्रदेश

सुबह 9 बजे तक आंध्र प्रदेश की आत्मकुर विधानसभा सीट पर 11.56 फीसदी मतदान
Jun 23, 2022, 10:41 AM IST
दिल्ली

दिल्ली की राजिंदर नगर विधानसभा सीट पर हो रहे मतदान के बीच भाजपा प्रत्याशी राजेश भाटिया ने की लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वोटिंग की अपील
Jun 23, 2022, 10:11 AM IST
उत्तर प्रदेश

सुबह 9 बजे तक यूपी के रामपुर में 7.86 फीसदी और आजमगढ़ में 9.21 फीसदी वोटिंग, दोनों लोकसभा सीटों पर शाम 6 बजे तक होगा मतदान
Jun 23, 2022, 10:10 AM IST
पंजाब

सुबह 9 बजे तक पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर 4.07 फीसदी मतदान, कड़ी सुरक्षा के बीच शाम 6 बजे तक डाले जाएंगे वोट
Jun 23, 2022, 10:05 AM IST
दिल्ली

राजिंदर नगर के लोग आज भ्रष्टाचार मुक्त शासन और सभी को गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार दिलाने के लिए मतदान करेंगे- राघव चड्ढा
Jun 23, 2022, 10:04 AM IST
दिल्ली

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दिल्ली के राजिंदर नगर विधानसभा उपचुनाव के लिए डाला अपना वोट
Jun 23, 2022, 9:59 AM IST
त्रिपुरा

त्रिपुरा के अगरतला में कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है मतदान, आज 4 विधानसभा सीटों पर डाले जा रहे हैं वोट
Jun 23, 2022, 9:51 AM IST
त्रिपुरा

त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने टाउन बोरदोवाली विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ पर डाला अपना वोट
Jun 23, 2022, 9:47 AM IST

त्रिपुरा की चारों विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, बड़ी संख्या में वोट डालने पहुंच रहे मतदाता
Jun 23, 2022, 9:46 AM IST
पंजाब

पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी केवल सिंह ढिल्लों ने डाला वोट अपना वोट
Jun 23, 2022, 9:05 AM IST
त्रिपुरा

त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने अगरतला के लक्ष्मी नारायण मंदिर में की पूजा-अर्चना, आज त्रिपुरा की अगरतला, टाउन बोरदोवाली, सूरमा व जबराजनगर विधानसभा सीटों पर मतदान
Jun 23, 2022, 8:35 AM IST
झारखंड

झारखंड की मांडर विधानसभा सीट पर भी आज हो रहा है मतदान, बड़ी संख्या में वोट डालने पहुंच रहे लोग
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+