Yes Bank case: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज गए कारोबारी कपिल वधावन और धीरज वधावन

नई दिल्ली। यस बैंक मामले में कारोबारी कपिल वधावन और धीरज वधावन को सीबीआई की विशेष अदालत ने 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मालूम हो कि सीबीआई ने यस बैंक गड़बड़ी के मामले में डीएचएफएल के प्रमोटर्स कपिल वधावन और आरकेडब्ल्यू डेवलपर्स के प्रमोटर्स धीरज वधावन को पिछली 26 अप्रैल को महाबलेश्‍वर से हिरासत में ले लिया था। दोनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट लेने की प्रक्रिया चल रही है। उनके द्वारा दायर जमानत याचिका पर कोर्ट में 13 मई को सुनवाई होगी।

Yes Bank case: Special CBI Court sends businessmen Kapil Wadhawan & Dheeraj Wadhawan to judicial custody for 14 days

सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक, वधावन बंधु यस बैंक के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी राणा कपूर एवं अन्य के खिलाफ रिश्वतखोरी के मामले में आरोपी हैं। सीबीआइर् का कहना था कि बीते सात मार्च को मामला दर्ज किए जाने के बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे थे और अप्रैल महीने की शुरुआत में सतारा पुलिस ने लॉकडाउन के निर्देशों का उल्लंघन करने के मामले में दोनों को हिरासत में लिया था।

दोनों को ही जिला प्रशासन ने महाबलेश्वर में आइसोलेशन में रखा था। वहीं पिछले दिनो महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने वधावन बंधु की मुश्किलें बढ़ने के संकेत दे दिए थे। उनकी गिरफ्तारी से पहले देशमुख ने कहा था कि वधावन परिवार क्‍वारंटाइन अवधि पूरी कर रहा है जिसे देखते हुए पुलिस ने ईडी और सीबीआई को उन्‍हें हिरासत में लेने के लिए सूचित कर दिया है।

बता दें कि यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर और उनके परिवार की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। जल्द ही प्रवर्तन निदेशालय मुंबई की स्पेशल कोर्ट में राणा कपूर और उनके परिवार के खिलाफ चार्जशीट फाइल कर सकता है। मामले में ईडी ने 8 मार्च को राणा कपूर को गिरफ्तार किया था। यस बैंक और डीएचएफएल के साथ लेने-देन में हुए फ्रॉड की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा गया है, जबकि राणा कपूर की कंपनी ने जो मनी लांड्रिंग की थी, उसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली: शालीमार बाग थाने के एडिशनल SHO निकले कोरोना पॉजिटिव, कई पुलिसकर्मी क्वारंटाइन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+