आर्थिक तंगी से परेशान बिजनेस मैन ने परिवार संग खुद को कार में लगाई आग, मौके पर मौत

नागपुर में आर्थिक तंगी से परेशान एक बिजनेस मैन ने मंगलवार दोपहर अपनी कार में खुद को अपने परिवार के साथ आग लगा ली। आग की चपेट में आने से बिजनेस मैन की मौत हो गई।

नागपुर, 20 जुलाई : नागपुर में आर्थिक तंगी से परेशान एक बिजनेस मैन ने मंगलवार दोपहर अपनी कार में खुद को अपने परिवार के साथ आग लगा ली। आग की चपेट में आने से बिजनेस मैन की मौत हो गई। उनकी पत्नी और बेटा कार से भाग निकले। इससे वो गंभीर रूप से आग की चपेट में नहीं आ पाए। आग की चपेट से बच निकले। गंभीर रूप से जलने से बच गए।

बिजनेस मैन ने परिवार संग खुद को कार में लगाई आग
Photo Credit:

इस आगजनी का भयानक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कार ड्राइवर यानी व्यापारी गाड़ी के अंदर हैं और दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन व्यापारी बुरी तरह झुलस गए और मौके पर मौत हो गई। बेटे और पत्नी अपनी जान बचाने में कामयाब रहे।

लंच पर निकले थे परिवार के साथ

बता दें कि 58 वर्षीय कारोबारी रामराज भट अपने परिवार के साथ लंच के लिए एक होटल निकले थे। कुछ दूर चलने के बाद उन्होंने रोड पर अचानक अपनी कार रोक दी। पत्नी और बेटे कुछ कहते इससे पहले उन्होंने सब पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। कुछ ही देर में सभी लोग बंद कार में आग की चपेट में आ गए।

पत्नी और बेटे की हालत नाजुक

गंभीर रूप से झुलसने से रामराज भट की मौत हो गई। उनकी पत्नी संगीता भट (57) और बेटा नंदन (25) ने किसी तरह दरवाजा खोला और कार से बाहर कूद गए लेकिन वे भी बुरी तरह जल गए। निजी अस्पताल में उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

सुसाइड नोट बरामद

पुलिस का कहना है कि जली हुई कार में एक प्लास्टिक बैग के अंदर एक नोट मिला था, जिसमें व्यवसायी ने आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी थी।

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद HC के पास महाधिवक्ता कार्यालय भवन में लगी आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+