पेड़ में उतरे बिजली के करंट से कारोबारी की मौत

नई दिल्ली। मंगलवार सुबह पेड़ में उतरे करंट की चपेट में आकर एक कारोबारी की मौत हो गई। घटना वैशाली मेट्रो स्टेशन के पास की है। मंगलवार सुबह पेशाब करने के लिए इलेक्ट्रानिक कारोबारी मेट्रो स्टेशन के पास रुके थे, जहां वो करंट की चपेट में आ गए। झुलस जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि एक पेड़ बिजली के तार छू रहा था है और जिससे उसमें करंट आया हुआ था। कारोबारी ने जाकर पेड़ को छू दिया और वो करंट की चपेट में आ गए। मृतक कारोबारी की पहचान 43 साल के अर्जुन गर्ग तौर पर हुई है। अर्जुन इंदिरापुरम में इलेक्ट्रानिक सामान की दुकान चलाते थे।

Businessman dies current in tree near Vaishali Metro Station ghaziabad

वैशाली मेट्रो स्टेशन के सामने ग्रीन बेल्ट के एक पेड़ पर 11 हजार केवीए की लाइन है। इसी लाइन का तार पेड़ से छू रहा था। मंगलवार सुबह अर्जुन अपनी पत्नी किरन को वैशाली मेट्रो स्टेशन पर छोड़कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। अर्जुन ने स्कूटी रोकी और पेशाब करने के लिए यहां रुके। जैसे ही पेड़ से उनका हाथ छुआ, उन्हें करंट लगा और वो सड़क पर जाकर गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में उन्हें एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के लिए बिजली विभाग की लापरवाही बड़ी वजह है। बिजली विभाग ने यहां चेतावनी को लेकर कोई बोर्ड नहीं लगाया और न ही इस पॉइंट से लोगों को दूर रखने के लिए कोई घेराबंदी की है मामले में कोई पुलिस शिकायत नहीं दी गई है, हालांकि पुलिस ने जांच की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+