एयरपोर्ट पर व्हील चेयर को लेकर आनंद महिंद्रा ने साझा की ये तस्वीर, छेड़ दी नई बहस

नई दिल्ली। उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और वह समाज के अलग-अलग वर्ग की दिलचस्प कहानियों और जानकारी को साझा करते रहते हैं, जिसकी वजह से वह अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। इस बार उन्होंने एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर के दुरुपयोग का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक तस्वीर को साझा किया है और सवाल खड़ा किया है कि क्या लोग अपने बारे में गलत जानकारी देकर व्हील चेयर मंगवाते हैं और इस सुविधा का दुरुपयोग करते हैं। आनंद महिंद्रा ने अपनी पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर इस पूरे मसले पर बहस छेड़ दी है।

पूछी वजह

पूछी वजह

आनंद महिंद्रा ने एक तस्वीर साझा करते हुए तीन सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि वो विमान जो भारत से या भारत को आते हैं वहां सबसे अधिक व्हील चेयर की मांग की जाती है। पहले से ही इन व्हील चेयर का ऑर्डर किया जाता है। मैं इसकी वजह को तलाशने की कोशिश कर रहा हूं। आनंद महिंद्रा ने इसकी तीन संभावित वजहें बताई हैं। पहली संभावित वजह आनंद महिंद्रा ने बताई है कि क्या बुजुर्ग भारतीय विमान में अन्य यात्रियों की तुलना में अधिक यात्रा करते हैं।

क्या ये जुगाड़ है?

आनंद महिंद्रा ने इतनी प्री ऑर्डर व्हील चेयर की दूसरी संभावित वजह बताई है कि क्या हम लोग इतना ज्यादा अस्वस्थ हैं। तीसरी संभावित वजह में आनंद महिंद्रा ने लोगों के इरादे पर सवाल खड़ा किया है। आनंद महिंद्रा ने लिखा है कि क्या हम कुछ ज्यादा ही जुगाड़ू हैं जो लंबी लाइनों से बचने के लिए इन व्हील चेयर को पहले से ही ऑर्डर कर देते हैं। बहरहाल आनंद महिंद्रा ने इस पोस्ट के जरिए एक सार्थक पहल छेड़ दी है। जिसके बाद लोगों ने अपनी अलग-अलग राय जाहिर की है।

हम मजाक के पात्र बन गए हैं

पत्रकार चित्रा सुब्रमण्यम ने ट्वीट करके लिखा है कि अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस इसका मजाक उड़ाती हैं और इसे आईएएस यानि इंडियंस असिस्टेड सर्विस कहती हैं। तमाम एयरपोर्ट पर भी यह देखा गया है कि लोग व्हील चेयर से ड्युटी फ्री व्हील चेयर से जाते हैं। वहां आराम से टहलते हैं और फिर वापस व्हील चेयर पर आ जाते हैं। व्हील चेयर के इस्तेमाल के वास्तविकता में इस्तेमाल के कम ही मामले हैं। हम मजाक का पात्र बन गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+