आनंद महिंद्रा ने शेयर किया गरबा करते सेना के जवानों का VIDEO, लोकेशन पूछने पर यूजर्स ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहते हैं। देश के हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। अक्सर वे ट्विटर पर दिलचस्प वीडियो शेयर करते रहे हैं। उन्होंने रविवार को सेना के जवानों का गरबा करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। दरअसल इस समय देश में त्योहार का मौसम चल रहा है। ऐसे में अपने घरों से देश सुरक्षा में तैनात जवान त्यौहार का मजा लेने के लिए कोई ना कोई तरीका ढूंढ़ ही लेते हैं।

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया गरबा वीडियो

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया गरबा वीडियो

आनंद महिंद्रा ने रविवार सुबह वीडियो ट्वीट करते हुए उन्‍होंने लिखा कि, अपने 'डांडिया डैड' कंपीटिशन के लिए मुझे कोई एंट्रीज नहीं मिली हैं, लेकिन उनसे संबंध‍ित वrडियोज की सुनामी आ गई है। उनमें से एक यह है, जिसे मेरा सलाम है... मुझे यह पूछने की जरूरत नहीं है हाउ द जोश इज! यह वीडियो असल में @DeeptiCharolkar नाम की यूजर ने शेयर किया है। महिंद्रा ने उनके ट्वीट को ही रीट्वीट किया है।

महिंद्रा ने पूछी लोकेशन तो यूजर्स ने दिया ये जवाब

महिंद्रा द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो 2.20 मिनट का है। वीडियो में 13 जवानों की टोली गुजराती गाने पर गरबा डांस कर रही है। महिंद्रा के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अनेक तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आनंद महिंद्रा ने वीडियो रीट्वीट करते हुए इसे पोस्‍ट करने वाली लड़की से पूछा है कि यह कौन सी जगह है? इसके जवाब में ट्विटर यूजर्स ने महिंद्रा से कहा कि वह जवानों के लोकेशन के बारे में देशहित में ना ही पूछे तो बेहतर रहेगा। वीडियो में दिख रहे जवानों के लोकेशन की जानकारी देना, उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

 'मेरे ट्विटर के साथी आपके लिए जगह का पता लगा लेंगे'

'मेरे ट्विटर के साथी आपके लिए जगह का पता लगा लेंगे'

वहीं आनंद महिंद्रा ने सवाल का जवाब देते हुए ट्विटर यूजर दीप्‍त‍ि ने कहा कि काश मुझे पता होता! यह वीडियो मुझे वॉट्सएप पर मिला था।मैं आपकी प्रतिक्रिया देखकर बहुत खुश हूं। लोकेशन के बारे में उन्‍हें भी जानकारी नहीं है। लेकिन मेरे ट्विटर के साथी आपके लिए जगह का पता लगा लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+