सवाधान! अगर आप यूपी के हैं और दीवाली पर घर जा रहें तो जरूर पढ़ें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य रोडवेज परिवहन निगम (UPSRTC) में अनुबंध पर रखे गए चालकों एवं परिचालकों ने सोमवार रात से हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है, जिससे राज्य में सड़क यातयात प्रभावित होने की आशंका है। विभाग हालांकि, इस हड़ताल को लेकर पूरी तरह से सतर्क है। यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी।

Bus strike to cripple Uttar Pradesh
गौरतलब है कि सरकार ने यह घोषणा की थी कि परिवहन निगम की बसों में यदि एक भी यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाया जाएगा तो संबंधित कर्मचारी का अनुबंध अमान्य कर दिया जाएगा। इसके बाद यूपीएसआरटीसी से जुड़े इन कर्मचारियों ने रविवार को लखनऊ सहित अन्य जिलों में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

सरकार का कहना है कि अनुबंध पर रखे गए चालक व परिचालक इसके लिए सरकार पर दबाव नहीं बना सकते। विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि हड़ताल को देखते हुए पहले से ही नए अनुबंध चालकों व परिचालकों की व्यवस्था कर ली गई है।

अधिकारी ने बताया कि राज्यभर में जिला मुख्यायलों पर अधिकारियों को हड़ताल को लेकर सतर्क कर दिया गया है। पुलिस को भी सतर्क कर दिया गया है, ताकि हड़ताल के दौरान सरकारी संपत्तियों को क्षति न पहुंचे। उल्लेखनीय है कि यूपीएसआरटीसी की ओर से दीपावली पर यात्रियों के लिए विशेष बसें चलाए जाने की घोषणा की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+