तेलंगाना: यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी, 14 की मौत, 10 से ज्यादा घायल
हैदराबाद। तेलंगाना के खम्माम जिले में यात्रियों को ले जा रही एक बस के नहर में गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई है। घटना में 10 से ज्यादा लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी बस नियंत्रण खोने की वजह से नहर में जा गिरी। घटना में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बाकी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह 11 बजे तक हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई।
सीएम ने की मुआवजे की घोषणा
राज्य के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने हादसे में मरने वालों के परिवार को तीन-तीन लाख रुपये देने की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
वहीं, मध्य प्रदेश के उज्जैन में रविवार को एक बस नाले में जा गिरी। इस हादसे में 17 लोग घायल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications