VIDEO: कावेरी विवाद के चलते तमिलनाडु में बस वाले को पीटा, की तोड़फोड़

रामेश्वरम। तमिलनाडु के रामेश्वरम में नाम तमिलर काटची पार्टी के लोगों ने कर्नाटक से आ रही एक बस में तोड़फोड की है। उन्होंने बस के ड्राइवर को भी बुरी तरह से पीटा। वे लोग लगातार ड्राइवर से पूछ रहे थे कि क्या वह अपनी बस में कन्नड लोगों अपनी सेवा देता है। उन लोगों ने ड्राइवर काफी धमकाया भी। शाह की रैली जैसा न हो जाए हाल, इसलिए आपस में बांधी कुर्सियां

beaten

कावेरी विवाद के चलते हो रहा है ये सब

यह सारी घटना कावेरी विवाद के चलते हो रही है। पुराने समझौतों को तर्कसंगत बताते हुए तमिलनाडु ने कहा था कि 1924 के समझौते के अनुसार, जल का जो हिस्सा उसे मिलता था, अब भी वही मिले इसलिए वो सुप्रीम कोर्ट के पास गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने उसके हक में फैसला सुना दिया। इसके तहत तमिलनाडु को 15000 क्यूसेक पानी दिए जाने का फैसला किया गया था, जिसके विरोध में कर्नाटक बंद भी था।

अब सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला बदलते हुए नया आदेश जारी किया है। नए आदेश के तहत तमिलनाडु को 20 सितंबर तक कर्नाटक की तरफ से रोजना 12000 क्यूसेक पानी दिए जाने को कहा गया है। कावेरी विवाद: पानी देने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बदला फैसला

बेंगलुरु में बस स्टैंड पर भी भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है, जिसमें पत्थरबाजी की जा रही है। इसके अलावा, बेंगलुरु में कई जगह गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+