हैदराबाद कॉलेज में बुर्का को लेकर मचा हंगामा, छात्राओं को नहीं मिला प्रवेश तो मंत्री ने दिया विवादित बयान
Burqa Controversy Hyderabad: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के एक कॉलेज में शुक्रवार को एक बार फिर से हंगामा मच गया जब बुर्का पहने छात्राओं को कॉलेज में प्रवेश करने से रोक दिया गया। बुर्का पहनकर परीक्षा केंद्र पहुंचीं हैदराबाद की छात्राओं ने आरोप लगाया कि केवी रंगा रेड्डी डिग्री कॉलेज फॉर वूमेन के स्टाफ ने उन्हें परीक्षा में बैठने देने से मना कर दिया। मुस्लिम छात्रों ने यह भी कहा कि परीक्षा देने से पहले उन्हें आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा और अपना बुर्का हटाना पड़ा।
तेलंगाना के मंत्री के बयान पर विवाद
इसके बाद, तेलंगाना के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली ने शुक्रवार को यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि महिलाओं को जितना हो सके खुद को ढंकना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर महिलाएं छोटे कपड़े पहनती हैं तो समस्या होती है। उन्होंने बुर्का पहने छात्राओं को परीक्षा के लिए प्रवेश नहीं देने को गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को
देखेंगे। छात्राओं का समर्थन करते हुए कहा कि सभी महिलाओं को पूरी तरह से कपड़े पहनकर आना चाहिए।

हमारी नीति बिल्कुल धर्मनिरपेक्ष नीति: मोहम्मद महमूद
तेलंगाना के मंत्री मोहम्मद महमूद अली ने कहा कि हमारी नीति बिल्कुल धर्मनिरपेक्ष नीति है। हर किसी को अपनी इच्छानुसार पहनने का अधिकार है। लेकिन, किसी को हिंदू या इस्लामी प्रथाओं के अनुसार पोशाक पहनने का अभ्यास करना चाहिए और यूरोपीय संस्कृति का पालन नहीं करना चाहिए। हमें अपनी पोशाक संस्कृति का सम्मान करना चाहिए। विशेष रूप से, महिलाओं को चाहिए कि छोटे कपड़े न पहनें और उन्हें जितना हो सके खुद को ढंकना चाहिए।
यहां देखें VIDEO...












Click it and Unblock the Notifications