बुराड़ी कांड: 11वें सदस्य की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, ऐसे हुई थी नारायणी देवी की मौत
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के बुराड़ी में एक घर में 11 मौतों के मामले में अब घर की सबसे बुजुर्ग सदस्य नारायणी देवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, नारायणी देवी की मौत फांसी पर लटकने की वजह से हुई है। इससे पहले नारायणी देवी की मौत को लेकर सभी डॉक्टर एकमत नहीं थे। जिसके चलते रिपोर्ट तैयार करने में देरी हो रही थी। डॉक्टरों की टीम ने मौके का मुआयना और आपसी बातचीत के बाद नारायणी देवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट गुरुवार को दिल्ली पुलिस को सौंप दी है।

डॉक्टरों की टीम ने घर का मुआयना भी किया
इससे पहले मृतक परिवार के 10 लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई थी। उसमें भी 10 लोगों की मौत लटकने की वजह से बताई गई थी। दरअसल नारायणी देवी का शव कमरे में जमीन पर पड़ा मिला था। जिसके चलते उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सभी डॉक्टरों की सहमति नहीं बन रहा थी। जिसके चलते मंगलवार को डॉक्टरों की टीम ने घर का मुआयना भी किया। अब जबकि सभी शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है तो साफ है कि, सभी 11 लोगों की मौत फांसी लगने से हुई थी।

11 लोगों के विसरा को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा
इस मामले पर जॉइंट कमिश्नर आलोक वर्मा ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार सभी लोगों की मौत लटकने से हुई थी जिससे आत्महत्या की बात पुख्ता होती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है। भाटिया परिवार के 11 लोगों के शवों का मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के तीन-तीन डॉक्टरों के दो मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया था। पुलिस जल्द ही 11 लोगों के विसरा को फोरेंसिक जांच के लिए भेज देगी। दूसरी तरफ, दिल्ली पुलिस ने हैंडराइटिंग के नमूने एकत्र करना शुरू कर दिया, ताकि पता लगाया जा सके कि घर से जो रजिस्टर मिले हैं, वह किसने लिखे थे।

मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान नारायण देवी (77), उनकी बेटी प्रतिभा (57) और दो बेटे भावनेश (50) और ललित भाटिया (45) के रूप में हुई है। भावनेश की पत्नी सविता (48) और उनके तीन बच्चे मीनू (23), निधि (25) और ध्रुव (15), ललित भाटिया की पत्नी टीना (42) और उनका 15 वर्ष का बेटा शिवम , प्रतिभा की बेटी प्रियंका (33) भी मृत मिले। प्रियंका की पिछले महीने ही सगाई हुई थी और इस साल के अंत तक उसकी शादी होनी थी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान












Click it and Unblock the Notifications