बुल्ली बाई ऐप के मास्टर माइंड नीरज बिश्नोई ने की खुद को खत्म करने की कोशिश
नई दिल्ली, 09 जनवरी। बुल्ली बाई ऐप के मास्टरमाइंड नीरज बिश्नोई इस समय दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं। रिपोर्ट के अनुसार नीरज बिश्नोई ने दो बार जेल के भीतर आत्महत्या करने की कोशिश की है। इसके बाद पुलिस ने नीरज का मेडिकल एग्जाम कराया ताकि इस बात की पुष्टि की जा सके कि वह सुरक्षित है। फिलहाल नीरज इस समय स्थिर है। इस पूरे मामले की जांच से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह नीरज की योजना हो सकती है कि वह जांच को आगे बढ़ा सके। लेकिन मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अधिकारी पूरी सुरक्षा और सावधानी से पूछताछ कर रहे हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।

जांच एजेंसी ने बताया कि नीरज बिश्नोई आदतन कई वेबसाइट को हैक करता रहता था। उसने कई वेबसाइट को हैक किया था। वह यह सब 15 साल की उम्र से कर रहा है। इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेसंश के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा जोकि इस पूरे मामले की जांच के मुखिया हैं ने कहा इससे पहले भी नीरज ने भारत और पाकिस्तान के कई स्कूल और विश्वविद्यालय की वेबसाइट को हैक किया है। हम उसके इस दावे की जांच कर रहे हैं कि क्या उसने स्कूल से जुड़ी वेबसाइट को हैक किया है।
गौर करने वाली बात है कि मुंबई पुलिस ने उत्तराखंड की 18 साल की श्वेता झा को भी गिरफ्तार किया है। दरअसल नीरज ने श्वेता झा के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके मुंबई पुलिस को चुनौती दी थी कि वह उसे गिरफ्तार करके दिखाए। पूछताछ के दौरान दिल्ली पुलिस को इस बात की भी जानकारी मिली है कि यह ट्विटर आईडी गेमिंग कैरेक्टर GIYU से जुड़ा है, जिसका नीरज काफी शौकीन है। सूत्र के अनुसार नीरज ने इस बात को स्वीकार किया है कि उसने उन लोगों से सोशल मीडिया के जरिए बात की है जिन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने ट्विटर ग्रुप चैट के जरिए इन लोगों से बात की थी। बिश्नोई ने यह भी बताया कि वह ट्विटर हैंडल @sullideals के संपर्क में था, जिसने सुल्ली ऐप GitHub को बनाया था। डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ने इंडिया टुडे को बताया कि हमारे पास इस बात के सबूत हैं कि नीरज बिश्नोई सुल्ली डील मामले से जुड़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications