बुलंदशहर की बेटी ने CM अखिलेश को लिखा खून से खत, मांगा न्याय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अपराध के बढ़ते ग्राफ ने एक बच्ची को अपने खून से खत लिखने पर मजबूर कर दिया है। बच्ची ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को खून से खत लिखा है। खत में उसने सीएम से अपने लिए इंसाफ मांगा है। उसने अपनी मां के हत्यारों को पकड़ने की मांग की है।

15 साल की लतिका बंसल ने अपनी मां के कातिलों को सजा दिलाने के लिए सीएम अखिलेश को खत लिखा है। लतिका ने अपने खत में अपने पिता और बाकी के घरवालों को अपनी मां का कातिल बताया है। लड़की ने लिखा है कि उसके पिता ने बाकी घरवालों के साथ मिलकर उसकी मां को सिर्फ इसलिए जलाकर मार डाला क्योंकि वह उन्हें लड़का नहीं दे पा रही थी।
फेसबुक पर मासूम कैंसर पीड़ित के लिए लगायी गुहार सुनी अखिलेश ने
इस खत के मुताबिक 14 जून अनु बंसल नाम की महिला को उनके बच्चों के सामने जिंदा जला दिया गया था। लतिका ने अपने खत में पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाया है और आरोप लगाया है कि किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। बच्ची ने लिखा है कि उसने 100 नंबर पर कॉल किया था और एंबुलेंस को बुलाने की कोशिश की थी, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की।
लतिका लिखती है कि मैं वह सब नहीं भूल सकती जो मैंने देखा। मेरी मां को मेरे सामने जला दिया गया। मैं पिछले 15 सालों से देख रही थी कि कैसे मेरी मां को लड़का ना देने की वजह से प्रताड़ित किया जा रहा था। अब लतिका अपनी मां के लिए इंसाफ मांग रही है। वो सीएम अखिलेश यादव से कुछ आर्थिक मदद की भी गुहार लगा रही है, ताकि उस की और उसकी छोटी बहन की पढ़ाई हो सके।
वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि मामला हत्या का नहीं बल्कि सुसाइड का है। अनु बसंल की मौत मामले में पति को गिरफ्तार भी किया गया था, लेकिन पूछताछ के बाद खुदकुशी का मामला सामने आने के बाद उसे छोड़ दिया गया। हलांकि बच्ची के इस खत के सामने आने के बाद एक बार फिर मामले को हवा मिल गई है। देखना होगा कि पुलिस क्या कार्रवाई करती है।












Click it and Unblock the Notifications