मुंबई के बांद्रा इलाके में खाली इमारत का हिस्सा गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मुंबई। आर्थिक राजधानी मुंबई के बांद्रा इलाके में सोमवार की शाम एक इमारत का हिस्सा गिर गया। जानकारी के अनुसार यह घटना शर्ली राजन मार्ग पर हुई। मुंबई फायर ब्रिगेड ने बताया कि गिरने के वक्त घर खाली था। घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ी और पुलिस मौके पर पहुंची हैं। जहां मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। मलवे में से 1 शख्स को निकाला गया है।

इमारत लगभग तीन दशकों से खाली थी, इमारत का हिस्सा बगल के विंग पर गिर गया। जिससे पास का एक शख्स मलवे में दब गया। यह हादसा रात करीब 8:38 बजे हुआ। मुंबई फायर ब्रिगेड ने बताया कि गिरने के वक्त घर खाली था। हालांकि, उसका मलबा आस-पास की इमारतों पर गिरा है। एक व्यक्ति को बचाया गया है। बचाव कार्य जारी है। चीफ फायर ऑफिसर शशिकांत काले ने बताया कि, रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है। फायर ब्रिगेड द्वारा बचाए गए दो व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही मुंबई के चेंबूर इलाके में भी एक इमारत का एक हिस्सा ढह गया था। 13 अगस्त को हुई इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार लोग घायल हो गए थे। वहीं, जुलाई महीने में मुंबई में भारी बारिश के बीच दो अलग अलग स्थानों पर इमारत गिरने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications