मुंबई में ढही चार मंजिला इमारत, 17 की हुई मौत, कई लोग फंसे
मुंबई में लगातार बारिश होने की वजह से एक चार मंजीला इमारत ढह गई है।
मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई के घाटकोपर में चार मंजिला इमारत गिरने से पूरे परिसर में अफरातफरी मच गई. इस दर्दनाक हादसे में तीन साल की बच्ची समेत 17 लोगों की मौत हो गई है। मलबे के नीचे अभी भी लोग दबे हुए हैं, मरनेवालों की संख्या बढ़ने की आशंका यहां व्यक्त की जा रही है। बचाव कार्य घटनास्थल पर जारी है। घायलों को इलाज के हॉस्पिटल में भरती कराया गया है। मलबे के नीचे काफी लोगों को दबे होने की आशंका है। मलबे की नीचे से अब तक 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

घाटकोपर के एलबीएस रोड पर श्रेयस सिनेमा के पास यह इमारत थी। इस इमारत में रहनेवालों ने बिना अनुमति के बदलाव किए थे जिसकी वजह से पिलर को खतरा पैदा हो गया था। इस इमारत में कुछ लोगों ने बिना अनुमति के व्यक्तिगत कार्यालय भी बनाए थे। ऐसी प्राथमिक जानकारी सूत्रों से मिल रही है। इस इमारत में कुल 12 परिवार रह रहे थे। नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी अनुसार सुबह 10 से 10.30 बजे के करीब यह घटना घटी है। बिल्डिंग पहले अचानक हिलने लगी और उसके बाद देखते ही देखते बिल्डिंग ढह गई।
सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार यह इमारत तकरीबन 40 साल पुरानी है। फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मलबे में फंसे लोगों को निकालने का अथक प्रयास कर रही है। अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका यहां व्यक्त की जा रही है।

लोगों को मलबे में से निकालने के लिए नागरिकों, एनडीआरएफ टीम और फायर ब्रिगेड की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मलबे से बाहर निकाले गए लोगों को नजदीक के हॉस्पिटल में इलाज के तत्काल भर्ती कराया गया है।
गृहनिर्माण मंत्री प्रकाश मेहता द्वारा दी गई जानकारी अनुसार साई दर्शन इमारत में नर्सिंग होम के रिनोवेशन का काम चल रहा था लेकिन रिनोवेशन के काम के लिए किसी भी तरह की अनुमति नहीं ली गई थी।












Click it and Unblock the Notifications