मुंबई: चार मंजिला इमारत का स्लैब गिरने से बच्ची की मौत
मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर जिले में मंगलवार देर रात एक चार मंजिला इमारत की स्लैब गिर गई। बालकनी के स्लैब का एक हिस्सा गिरने से 4 साल की बच्ची की मौत हो गई। मलबे में फंसी बच्ची को निकालने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू किया लेकिन बच्ची को बाहर निकालने पर मालूम चला कि उसकी मौत हो चुकी है।

जानकारी के मुताबिक, चौथी मंजिल का स्लैब गिरने से बच्ची उसके मलबे में दब गई थी। सूचना मिलते ही वीवीएमसी और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और बच्ची की तलाश शुरू कर दी। हालांकि, बच्ची को बचाया नहीं जा सका। कहा जा रहा है कि हादसे के वक्त बच्ची तीसरी मंजिल की बालकनी में खेल रही थी।
आशंका जताई जा रही थी कि खेलते वक्त ही तीसरी मंजिल की बालकनी का हिस्सा उसी के ऊपर आ गिरा होगा। जानकारी के मुताबिक, विरार (ईस्ट) के नित्यानंद नगर में बनी यह बिल्डिंग गैरकानूनी है। घटना के बाद बिल्डिंग में रहने वाले लोगों को बाहर निकाला गया।












Click it and Unblock the Notifications