Budget Session: पंचावें दिन भी हंगामा, लोकसभा सोमवार और राज्यसभा 2.30 बजे तक के लिए स्थगित
नई दिल्ली। बजट सत्र के दूसरे चरण में पांचवे दिन भी संसद हंगामे की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कोरिया गणराज्य के नेशनल एसेम्बली के अध्यक्ष चुंग साईक्यून के नेतृत्व में कोरिया गणराज्य के संसदीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। महाजन ने बताया कि इसके बाद यह प्रतिनिधिमंडल आगरा जाएगा। महाजन ने तीन पूर्व सदस्यों के निधन की सूचना सदन को दी जिसके बाद सदन उनके शोक में मौन रहा। इसके तुरंत बाद लोकसभा में हंगामा शुरू हो गया।इसके बाद महाजन ने सदन को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। इसके बाद सदन शुरू हुआ तो फिर हंगामा होने लगा। जिसके बाद महाजन ने सोमवार तक के लिए सदन स्थगित कर दिया।

राज्यसभा में कार्यवाही शुरू होने के बाद सुचारू रूप से चलती रहीं। हालांकि सदन शुरू होने के 9वें मिनट में ही जैसे ही संसदीय मामलों के राज्यमंत्री विजय गोयल ने सरकारी कार्य के संंबंध में अपना वक्तव्य पूरा किया इसके तुरंत बाद TDP सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे पर सभापति वैंकेया नायडू ने कहा कि 1 हफ्ते इसी तरह से बीते गए हैं। इसके बाद भी हंगामा ना रुकने पर नायडू ने 2.30 बजे तक के लिए सदन स्थगित कर दिया।
आज आंध्र प्रदेश में सत्ताधारी दल तेलगु देशम पार्टी (TDP) के सांसदों ने राज्य को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। वहीं तमिलनाडु में सत्ताधारी दल ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के सांसदों ने कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड के मुद्दे पर संसद के परिसर में प्रदर्शन किया। बता दें कि सोमवार को हुए शुरू सत्र में अब तक एक भी दिन काम नहीं हो सका है।












Click it and Unblock the Notifications