संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, हंगामे के आसार, विपक्ष मांगेगा अमित शाह का इस्तीफा
नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है, ऐसी खबर है कि कांग्रेस, दिल्ली हिंसा के मामले को संसद में पूरे जोरशोर से उठाते हुए गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करने वाली है और इसलिए वो संसद के दोनों सदनों में सोमवार को कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस देकर दिल्ली हिंसा के मुद्दे पर बहस कराने की मांग कर सकती है, रविवार को लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी कहा कि पार्टी दिल्ली हिंसा का मुद्दा संसद में जोरशोर से उठाएगी।

मालूम हो कि संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है जबकि पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी तक चला था। बता दें कि दिल्ली में हिंसा को लेकर कांग्रेस वैसे ही आक्रामक मूड में है, वो दिल्ली पुलिस के जरिए कांग्रेस कांग्रेस केन्द्रीय गृहमंत्री पर निशाना साध रही है और उनके इस्तीफे की मांग कर रही है, ऐसे में वो आज कांग्रेस आज दोनों सदनों में कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस देकर दिल्ली हिंसा के मुद्दे पर बहस कराने की मांग सदन के सामने रख सकती है।
अधीर रंजन चौधरी ने कही ये बात
आपको बता दें कि कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि दिल्ली में दंगा फैलाने वालों और पुलिस अफसरों के बीच में मिलीभगत हो सकती है इसलिए इस पर जरूर चर्चा होनी चाहिए, इसके साथ की कांग्रेस दिल्ली हिंसा की जांच संसद की समिति से कराने की मांग कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications